
103 जवानों की हत्या, धोखे से हमला और 43 लाख का इनाम... कौन हैं छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले 9 कुख्यात नक्सली?
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 43 लाख रुपए के इनाम वाले 9 कुख्यात नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया. ये सभी सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं. इन नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाने के साथ सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 43 लाख रुपए के इनाम वाले 9 कुख्यात नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया. ये सभी सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं. इन नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाने के साथ सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा. पिछले साल बस्तर क्षेत्र में 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था. इस क्षेत्र में सुकमा समेत सात जिले आते हैं.
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया. वे माओवादी विचारधारा की खोखली, अमानवीय और संगठन के भीतर चल रही अंदरूनी कलह से निराश हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार की 'नियाद नेल्लनार' (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं.
इस योजना का उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है. सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और अंदरूनी इलाकों में पुलिस शिविरों की स्थापना के कारण वरिष्ठ नक्सली पीछे हट गए हैं. माओवादियों की प्लाटून संख्या 24 के कमांडर रनसाई उर्फ ओयम बुस्का (34) और पीएलजीए बटालियन संख्या 1 के कंपनी विंग के सदस्य प्रदीप उर्फ राववा राकेश (20) पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था.
एसपी ने बताया कि चार अन्य नक्सलियों पर पांच लाख रुपए का इनाम था. एक महिला नक्सली पर तीन लाख रुपए का इनाम था. एक महिला समेत दो अन्य पर 2-2 लाख रुपए का इनाम था. नक्सल कमांडर रनसाई कई बड़े हमलों में शामिल रहा है, जिसमें 2007 में नारायणपुर जिले में झारा घाटी में घात लगाकर हमला शामिल है. इसमें सात पुलिसकर्मी मारे गए थे. बड़ी संख्या में घायल हुए थे.
इसके साथ ही साल 2007 में रानीबोदली (बीजापुर जिला) हमला, जिसमें 55 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. साल 2017 में बुर्कापाल (सुकमा) में घात लगाकर हमला, जिसमें 25 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे. साल 2020 में मिनपा घात (सुकमा) हमला, जिसमें 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली सुरक्षा बलों पर कई हमलों में भी शामिल थे. इनका सरेंडर बड़ी सफलता है.
नक्सलियों के नाम और उन पर इनाम...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










