'1000 चूहे मारकर, बिल्ली हज पे चली', के कविता का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज
AajTak
तेलंगाना एमएलसी के कविता ने बोधन में जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में एमएलसी कविता ने अल्पसंख्यकों के हितों की बात करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जो कि "1000 चूहे मारकर, बिल्ली हज पे चली" की लोकप्रिय कहावत से कम नहीं है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआएस एमएलसी के कविता ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हजार चूहे मारकर बिल्ली हज पर चली की तरह है. बोधन विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचीं एमएलसी कविता ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन सच्चाई यह है कि तेलंगाना में एक शक्तिशाली नेता और एक शक्तिशाली लोकतंत्र है और सीएम केसीआर के नेतृत्व में संविधान फल-फूल रहा है.
एमएलसी ने कार्यक्रम स्थल तक पदयात्रा का नेतृत्व करने के बाद बोधन में जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में एमएलसी कविता ने अल्पसंख्यकों के हितों की बात करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जो कि "1000 चूहे मारकर, बिल्ली हज पे चली" की लोकप्रिय कहावत से कम नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पर अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि 62 साल के शासन में कांग्रेस ने मुसलमानों या गरीबों के लिए क्या किया? अपने शासन के वर्षों में कांग्रेस ने गरीबी हटाओ की दिशा में काम करने के बजाय 'गरीब' को हटा दिया.
'जाति और धर्म के नाम पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं'
एमएलसी कल्वाकुंतला कविता ने लोगों से कहा कि वे सोचें और बीआरएस पार्टी को आशीर्वाद दें कि क्या वे 24 घंटे बिजली देने वाले केसीआर को चाहते हैं या 3 घंटे बिजली देने वाली कांग्रेस को. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीआरएस सरकार के कार्यक्रमों को लोगों को समझाने का आह्वान किया. एमएलसी कविता ने कहा कि जिस तरह से बीआरएस कार्यकर्ता उनके साथ जुड़े हैं, उसे देखते हुए विधायक शकील की जीत तय है. उन्होंने बताया कि पदयात्रा में लोगों के अटूट समर्थन को देखकर वह भावुक हो गईं. तेलंगाना राज्य के गठन के बाद, बीआरएस सरकार ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों के साथ भेदभाव किए बिना हर घर तक योजनाएं पहुंचाईं.
एमएलसी ने कहा कि भारत में कुछ तत्व लोगों को जाति के नाम पर बांटते हैं, लेकिन तेलंगाना, हैदराबाद में हर जाति के लिए स्वाभिमान भवन बनाए जा रहे हैं और सरकार सभी जाति के व्यवसायों की मदद कर रही है. इसी तर्ज पर देश में कुछ तत्व लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, लेकिन तेलंगाना में सरकार सभी धर्मों के त्योहार मनाती है.
'बोधन में 152 तालाबों की मरम्मत की गई'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










