
100 साल में कितना बदला देश का क्रिमिनल लॉ... गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी झलक
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय 77वें गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में देश के आपराधिक कानूनों में पिछले सौ साल का सबसे बड़ा बदलाव दिखाएगा. झांकी में साल 2024 में लागू किए गए तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को केंद्र में रखा जाएगा, जो पुराने इंडियन पीनल कोड, कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह ले चुके हैं.
केंद्रीय गृह मंत्रालय 77वें गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में देश के आपराधिक कानूनों में पिछले सौ साल का सबसे बड़ा बदलाव दिखाएगा. ये बदलाव तेज, तकनीक आधारित और नागरिक केंद्रित न्याय व्यवस्था पर आधारित होगा. यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई.
इस झांकी का विषय तीन नए कानून होंगे. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम. इन कानूनों को गृह मंत्रालय ने साल 2024 में लागू किया था. इनके जरिए अंग्रेजों के जमाने के इंडियन पीनल कोड, कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर और इंडियन एविडेंस एक्ट को बदला गया है.
झांकी में दिखाया जाएगा नया संसद भवन
बयान के मुताबिक, झांकी में नए संसद भवन को दिखाया जाएगा. इसके ऊपर किताबों के रूप में तीनों नए कानून प्रदर्शित होंगे. झांकी के जरिए यह बताया जाएगा कि नए कानून पूरे देश में लागू हो चुके हैं और भारत अब एक आधुनिक, तकनीक आधारित, समयबद्ध और नागरिक केंद्रित न्याय व्यवस्था की ओर बढ़ चुका है.
कानून की किताबों को कई भाषाओं में दिखाया जाएगा. इससे सरकार की यह मंशा सामने आती है कि कानून सभी के लिए सुलभ, समावेशी और पारदर्शी हो. ताकि देश के हर नागरिक के लिए नई कानूनी व्यवस्था को समझना आसान हो.
नई व्यवस्था का मूल विचार- सजा से न्याय की ओर बढ़ना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










