
100 प्रोजेक्ट्स, 6000 टेस्ट्स और टूटेंगे सभी रिकॉर्ड... DRDO ने पेश किया 2025 का रोडमैप
AajTak
नई दिल्ली में DRDO की 67वीं वर्षगांठ पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2025 के लिए 100 महत्वपूर्ण परियोजनाएं और 6,000 से अधिक परीक्षण पूरे करने के लक्ष्यों का ऐलान किया, जो भारत की डिफेंस टेक्नोलॉजी में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनर्शिप पर जोर देते हुए संगठन को वैश्विक विकास पर नजर रखने की अपील की.
67वें स्थापना दिवस के मौके पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 2025 के लिए अपने कई लक्ष्य निर्धारित किए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया कि संगठन 100 अहम परियोजनाओं को पूरा करेगा और 6,000 से ज्यादा परीक्षणों अंजाम दिया जाएगा, जिसे नई ऊंचाई माना जा रहा है.
कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भारत की रक्षा क्षमताओं को सशक्त बनाने में DRDO के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि 2025 को 'सुधारों का वर्ष' घोषित किया गया है और DRDO को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से एडवांस्ड प्रोडक्ट्स का डेवलपमेंट करने पर ध्यान होगा. उन्होंने कहा, “अगले स्थापना दिवस तक हमें 100 परियोजनाओं की सफलता का जश्न मनाना चाहिए.”
यह भी पढ़ें: अब समंदर से भी होगा दुश्मन का खात्मा! DRDO करेगा सीक्रेट मिसाइल का परीक्षण
उद्योगों और स्टार्ट-अप्स के साथ मिलकर काम करने की जरूरत!
DRDO को उद्योगों और स्टार्ट-अप्स के साथ मिलकर काम करने की जरूरतों पर जोर देते हुए, राजनाथ सिंह ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनर्शिप को आगे बढ़ाने की अपनी मंशा जाहिर की. उन्होंने कहा कि DRDO को शैक्षणिक संस्थानों, निजी क्षेत्र, और स्टार्ट-अप्स के साथ एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने की अगुवाई करनी होगी. प्रत्येक प्रयोगशाला को उद्योगों और युवाओं के साथ जुड़े रहने के लिए काम करना चाहिए.
2024 में डीआरडीओ ने किए 5000 परीक्षण

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







