
100 पुलिसवाले, बुलेटप्रूफ गाड़ी... पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई की ऐसी सुरक्षा, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स 7 दिन करेगी पूछताछ
AajTak
Lawrence Bishnoi Latest News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने मानसा कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने गैंगस्टर को सात दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
Lawrence Bishnoi Latest News: पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार तड़के मानसा कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने गैंगस्टर को सात दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है. इससे पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया था. जानकारी के मुताबिक अब उसे मोहाली ले जाया जा रहा है, जहां उससे एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी.
पटियाला कोर्ट ने दी ट्रांजिट रिमांड की इजाजत
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया. जानकारी के मुताबिक मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी और साजिशकर्ता के तौर पर नामजद लॉरेंस बिशोनोई पिछले 14 दिनों से दिल्ली पुलिस की हिरासत में था. दिल्ली पुलिस लॉरेंस बिशोनोई को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी और मंगलवार को उसकी पुलिस रिमांड पूरी होने पर स्पेशल सेल दिल्ली ने बिश्नोई को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था.
रिमांड की मांग के लिए महाधिवक्ता खुद गए थे कोर्ट
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब के महाधिवक्ता खुद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए और रिमांड की मांग की. सिद्धू मूसेवाला मामले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने के लिए अदालत की अनुमति लेने के लिए एक आवेदन दायर किया गया था, जिसके खिलाफ स्थानीय मानसा अदालत ने पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










