
100 एयरक्राफ्ट, मिसाइलें, 2000 KM दूर अटैक... ईरान में इजरायली एक्शन की ये थी पूरी प्लानिंग
AajTak
2000 km की दूरी पूरी करके दुश्मन के इलाके में घुस कर उसके मजबूत मिलिट्री ढांचों को उड़ाने का माद्दा इजरायल रखता है. तभी तो उसने एक साथ 100 से ज्यादा फाइटर जेट उड़ाए और उसके बाद ईरान के मिलिट्री टारगेट्स पर प्रेसिशन स्ट्राइक किया. यानी अब जंग नए मोड़ पर जाएगी. जानिए इजरायल की पूरी तैयारी...
इजरायल ने अपनी जगह से 2000 किलोमीटर दूर ईरान में घुसकर हमला किया. अपने लेटेस्ट F-35, F-15C/D Eagle और F-16I Sufa फाइटर जेट से प्रेसिशन स्ट्राइक किए गए. टारगेट ईरान के मिलिट्री ढांचे थे. यानी हथियार डिपो, कम्यूनिकेशन सेंटर, मिलिट्री कमांड और राडार सेंटर्स. राडार सेंटर्स को उड़ाने के बाद अब ईरान एक तरह से अंधा हो गया है.
यह भी पढ़ें: C-295 एयरक्राफ्ट की जानिए खासियत जिसे स्पेन की कंपनी टाटा के साथ मिलकर इंडिया में बनाने जा रही
वह आसमान से आने वाले खतरों को भाप नहीं पाएगा. जिसका फायदा इजरायल को अगले हमले में भी मिल सकता है. ऐसे हमले सीरिया में मौजूद ईरानी राडार पर भी किए गए. इसके बाद तेहरान और करज में एयरस्ट्राइक हुए. इजरायल ने एकसाथ 100 से ज्यादा फाइटर जेट्स उड़ाए थे. इस हमले के बाद अब इजरायल भी सतर्क है.
ईरान और उसके आतंकी संगठन हमले के बदले फिर से हमला कर सकते हैं. इसलिए इजरायल अलर्ट मोड पर है. खैर अब समझते हैं इजरायल ने कैसे की इस हमले की पूरी प्लानिंग...
यह भी पढ़ें: मिनटों में ताइवान में तबाही ला सकता है चीन, जानिए ड्रैगन की मिसाइल-रॉकेट फोर्स के बारे में

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










