
'10, 15, 20, 30 लोगों को निकाल देना चाहिए...', गुजरात में कांग्रेस नेताओं पर क्यों भड़के राहुल गांधी
AajTak
लोकसभा नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे. उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया. राहुल ने कहा, गुजरात की जनता विकल्प चाहती है. बी टीम नहीं चाहती है. मेरी जिम्मेदारी इन दो ग्रुप्स को छानने की है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा बयान दिया. राहुल ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का मेंबर हूं और स्टेज से मैं ये कहना चाहता हूं कि गुजरात को कांग्रेस पार्टी रास्ता नहीं दिखा पा रही है. उन्होंने आगे कहा, गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं. एक वो हैं, जो जनता के साथ खड़े हैं. जिसके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है.
राहुल ने कहा, दूसरा वो हैं, जो जनता से दूर हैं. कटे हुए हैं और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हैं. जब तक हमने इन दो को अलग नहीं किया, तब तक गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं कर सकती है.
राहुल ने संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित
राहुल गांधी प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में महिलाओं ने राहुल का स्वागत किया.
'गुजरात की जनता विकल्प चाहती है'
राहुल गांधी ने कहा, गुजरात की जनता विकल्प चाहती है. बी टीम नहीं चाहती है. मेरी जिम्मेदारी इन दो ग्रुप्स को छानने की है. हमारे पास बब्बर शेर हैं. मगर पीछे से चेन लगी हुई है. सब पीछे से बंधे हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










