
10 हजार पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का ड्रग माफिया से कनेक्शन? BJP ने उठाए सवाल
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में कथित रूप से राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए कम से कम 10,000 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश दिया था. मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि ये तबादले इसलिए किए गए क्योंकि कई पुलिसकर्मी ड्रग माफिया के गिरोह का हिस्सा थे.
पंजाब में हाल ही में दस हजार पुलिस बलों का ट्रांसफर किया गया था. इसको लेकर अब विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या 10,000 पंजाब पुलिस कर्मियों का तबादला ड्रग माफिया से संबंधों के कारण किया गया है या हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों की मदद करने की वजह से किया गया है.
पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि इस गंभीर मामले में पंजाब को गुमराह करना मुख्यमंत्री की तरफ से अत्यधिक "गैर-जिम्मेदाराना" है.
यह भी पढ़ें: पंजाब में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, यूएसए में बैठे तस्कर भोला हवेलियन के तीन गुर्गे गिरफ्तार
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि डीजीपी ने भी मुख्यमंत्री मान के रुख का खंडन किया है और कहा कि ट्रांसफर नियमित तरीके से किए गए थे और उनका ड्रग माफिया से कोई लेना-देना नहीं था.
विपक्षी दलों के समर्थन पर तबादले का आरोप
कांग्रेस और बीजेपी के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि पुलिस कर्मियों के तबादले इसलिए किए गए हैं क्योंकि 10,000 पुलिसकर्मियों ने लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की मदद नहीं की और इसके बजाय अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन किया था.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








