
10 हजार जवान, 3000 कैमरे और AI तकनीक से निगरानी... गणतंत्र दिवस पर दिल्ली किले में तब्दील
AajTak
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कड़े और बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए हैं. निगरानी के लिए 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम और एआई-सक्षम स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल किया जा रहा है.
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में मल्टी-लेयर सुरक्षा इंतजाम किए हैं. अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली इलाके में करीब 10,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनमें एआई-बेस्ड स्मार्ट ग्लास और हजारों सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा, 'गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं.'
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के तहत पिकेट्स, बैरिकेडिंग और सभी स्टैंडर्ड एसओपी लागू की गई हैं. सभी पुलिसकर्मियों को डिप्लॉयमेंट प्लानिंग, पॉइंट-वाइज ब्रीफिंग और किसी इमरजेंसी की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई है और रिहर्सल भी कराई जा चुकी है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में, परेड मार्ग और आसपास के इलाकों में वीडियो एनालिटिक्स और फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 1059 टीमें, 2348 छापेमारी और 728 गिरफ्तारी... गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
इन कैमरों से आने वाले लाइव फीड की निगरानी के लिए 30 से अधिक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां करीब 150 पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे. तकनीकी स्तर पर एक बड़े कदम के तहत, फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को एफआरएस और वीडियो एनालिटिक्स से जुड़े एआई स्मार्ट ग्लास भी दिए गए हैं. महला ने कहा कि ये भारत में बने उपकरण अपराधियों, संदिग्धों और घोषित अपराधियों के डेटाबेस से रियल-टाइम में जुड़े हैं, जिससे भीड़ में किसी की तुरंत पहचान संभव होगी.
इसके अलावा, बहुस्तरीय बैरिकेडिंग, कई स्तरों पर जांच और तलाशी की व्यवस्था की गई है. रणनीतिक स्थानों पर एफआरएस तकनीक से लैस मोबाइल सर्विलांस वाहन भी तैनात किए जाएंगे. नई दिल्ली, उत्तर और मध्य दिल्ली में हजारों रूफटॉप पॉइंट्स की पहचान कर इलाके की निगरानी बढ़ाई गई है. अत्यधिक भीड़ वाले इलाकों- जैसे बाजार, बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन में भी सतर्कता बढ़ाई गई है. किरायेदारों और घरेलू सहायकों के वेरिफिकेशन जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष होंगी चीफ गेस्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










