
10 हजार की उम्मीद थी, एक्टर विजय की एक झलक पाने को उमड़ आए थे 50 हजार फैंस!
AajTak
तमिलनाडु के करुर में विजय की रैली में 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. कई लोग बेहोश हो गए, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सीएम स्टालिन ने जांच के आदेश दिए और रविवार को करुर दौरे पर जाएंगे.
तमिलनाडु के करुर में शनिवार को टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय की चुनावी रैली में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. इस घटना में 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. आयोजकों ने पहले 10,000 लोगों के आने की उम्मीद जताई थी, लेकिन करीब 50,000 लोग मात्र 1.20 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में इकट्ठा हो गए.
भारी भीड़ के बीच कई कार्यकर्ता और बच्चे दबाव के कारण बेहोश हो गए. स्थिति बिगड़ने पर विजय ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने को कहा और पानी की बोतलें वितरित करवाईं.
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएमके मंत्री सेंथिल बालाजी और जिला कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इस बीच, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना को "चिंताजनक" बताया और तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमणियन और जिला कलेक्टर से बात की और तिरुचिरापल्ली के मंत्री अंबिल महेश को तुरंत मदद के लिए भेजा. स्टालिन रविवार को करुर का दौरा करेंगे.
हादसे के दौरान एक 9 साल की बच्ची लापता हो गई. विजय ने पुलिस और अपने कार्यकर्ताओं से बच्ची की तलाश में मदद करने की अपील की. कई लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और मेडिकल टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








