
'10 साल से लिख रहा हूं Coldrif सिरप, फॉर्मूलेशन देखना मेरा काम नहीं', बोले डॉ. प्रवीण सोनी
AajTak
Coldrif सिरप से मौतों के बाद छिंदवाड़ा में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही डॉक्टर सोनी और दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ सिरप (Coldrif) से 14 मासूम बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जहां दवा पर बैन लगाया है, वहीं प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही डॉक्टर और दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है. इस बीच पीड़ित परिवारों की आपबीती और केस दर्ज होने से पहले डॉक्टर का दिया एक बयान सामने आया है.
छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने के बाद किडनी खराब होने से अब तक 14 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है. aajtak की टीम मृतक बच्चों के घर पहुंची, जहां उनके परिजनों से बात की.
परिजनों की दर्दनाक आपबीती
परासिया ब्लॉक के न्यूटन गांव में मृतक बच्चे अदनान के दादा साजिद खान ने बताया, ''21 अगस्त को अदनान की तबीयत बिगड़ी. इलाज के लिए डॉक्टर प्रवीन सोनी के पास गए. उन्होंने कोल्ड्रिफ सिरप के साथ अन्य दवाइयां दीं, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने की वजह से बच्चे का 4 सितंबर को जिला अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन वहां भी आराम नहीं लगा. 7 सितंबर अदनान की मृत्यु हो गई.'' उन्होंने मांग की है कि प्रशासन उन सभी बच्चों का तत्काल सर्वे कराए जिन्होंने यह बैन की गई दवा पी है.
सिरप पिलाने के 2-3 दिन बाद यूरिन बंद
वहीं, परासिया में आराधना कांवेंट स्कूल के पीछे निवास करने वाले सलीम के बेटे उसैद की भी किडनी इन्फेक्शन से मौत हो गई. मृतक के दादा यासीन खान ने बताया, बच्चे को बुखार था. हम डॉ. सिद्दीकी के पास लेकर गए. उन्होंने सिरप लिखा था. वो ही सिरप हम दे रहे थे तो उसका फीवर ठीक हो गया था. लेकिन 2-3 दिन बाद यूरिन बंद हो गई. फिर हम उन्हीं डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने जिला अस्पताल जाने की सलाह दी. यासीन अपने बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी सुधार नहीं होने पर नागपुर प्राइवेट अस्पताल ले गए. लेकिन किडनी में कोई सुधार नहीं हुआ. डायलिसिस भी कराया, लेकिन बाद में ब्रेन डेड हो गया.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










