
'10 साल में पहली बार सेशन से पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं फूटी...', पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तंज
AajTak
बजट सत्र से पहले अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने खुलकर भारत के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की ओर इशारा किया. पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में ये पहला मौका है जब संसद सत्र से पहले देश में कोई विदेशी चिंगारी नहीं दिख रही है. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में देश में संसद सत्र से पहले हिंडनबर्ग, पेगासस जैसे मामले उठते रहे हैं.
बजट सत्र से पहले संसद के बाहर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2014 के बाद शायह यह पहला सत्र है जब बजट सत्र के पहले कोई विदेशी चिंगारी देश में नहीं देखने को मिल रही है.
पीएम मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "आपने देखा होगा, शायद 2014 से लेकर अब तक यह पहला संसद सत्र है, जिसके एक-दो दिन पहले कोई 'विदेशी चिंगारी' (विदेशी हस्तक्षेप) नहीं देखी गई, जिसमें किसी विदेशी ताकत ने आग लगाने की कोशिश नहीं की. मैंने हर बजट सत्र से पहले यह देखा था और हमारे देश में कई लोग इन चिंगारियों को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते..."
पीएम मोदी ने कहा कि वे 2014 से देखते आ रहे हैं कि हर सत्र के पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठे रहते थे और यहां हवा देने वालों की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि ये पहला सत्र वे पिछले 10 साल के बाद देख रहे हैं जब किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं उठी है."
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार पीएम मोदी ने अपनी इस अहम टिप्पणी में सत्र से पहले विदेश से पहले उठाये जाने वाले वैसे मामलों की ओर देश का ध्यान खींचा है जो सत्र के पहले एजेंडे के तहत उठाए जाते हैं और फिर विपक्ष इन मुद्दों को लेकर पूरे सत्र में हंगामा करता रहता है.
जॉर्ज सोरोस का लिंक
बता दें कि इससे पहले शीतकालीन सत्र में अरबपति जॉर्ज सोरोस और उसके एनजीओ द ओपन सोसायटी फाउंडेशन से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संबंधों का मुद्दा बीजेपी ने उठाया था. 8 दिसंबर 2024 और उसके बाद के दिनों में ये मुद्दा संसद में छाया रहा. बीजेपी ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि वह उस संगठन से जुड़ी हैं जिसे जॉर्ज सोरोस की संस्था द्वारा फंड किया जाता है. कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










