
'10 लाख रुपया दो, वरना ठोक देंगे, नीरज भैया का आदेश है', AAP विधायक को धमकी
AajTak
AAP विधायक संजीव झा से 10 लाख रुपये की प्रोटेक्शन मनी की डिमांड की गई. इस मामले में विधायक संजीव झा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से शिकायत की थी, जिस पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
आप आदमी पार्टी (AAP) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक संजीव झा से 10 लाख रुपये की प्रोटेक्शन मनी की डिमांड की गई. इस मामले में विधायक संजीव झा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से शिकायत की थी, जिस पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव झा ने स्पेशल सेल को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 20 मई को वॉट्स ऐप पर कॉल आई, कॉलर ने खुद को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया का भाई विक्की कोबरा बताया और कहा कि 10 लाख रुपए प्रोटेक्शन मनी आज नहीं दिए तो जान से मार दूंगा.
AAP विधायक संजीव झा ने कॉल इग्नोर कर दिया, लेकिन उन्हें लगातार ऑडियो भेजकर धमकी दी जा रही है. अब तक करीब 35 कॉल और ऑडियो मैसेज मिल चुके हैं. संजीव झा ने स्पेशल सेल की दी गई शिकायत में कहा है की उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है. विधायक ने पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है.
फिलहाल स्पेशल सेल FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. नीरज बवानिया, दिल्ली का बेहद खूंखार गैंगस्टर है, जो फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और तिहाड़ से ही दिल्ली-एनसीआर में अपना गैंग चला रहा है.
कौन है नीरज बवाना?
नीरज दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है. वो अपने सरनेम की जगह अपने गांव का नाम लगाता है. जुर्म की दुनिया में इसी नाम से उसे जाना जाता है. नीरज के खिलाफ हत्या, लूट और जान से मारने की धमकी जैसे कई संगीन मामले दिल्ली और अन्य राज्यों में दर्ज हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







