
'10 लाख दो, नहीं तो बेटे को...', भदोही से बीजेपी सांसद को मिली धमकी
AajTak
भदोही से सांसद रमेश चंद बिंद को अंजान शख्स ने 7 अगस्त को फोन किया. सांसद को उनके बेटे के अपहरण की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. नॉर्थ वेन्यू थाने की पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसद को एक अंजान शख्स ने अपहरण की धमकी दी और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद रमेश चंद बिंद को किसी अंजान शख्स ने 7 अगस्त को रात 9 बजे फोन किया. शख्स ने कहा, ''मुझे 10 लाख रुपये दो, नहीं तो तुम्हारे बेटे को किडनैप कर लेंगे.''
धमकी देने वाले शख्स ने बीजेपी सांसद को दो बार फोन किया. फोन पर मिली इस धमकी की तहरीर बीजेपी सांसद ने नॉर्थ वेन्यू थाने में की. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी को पकड़ने के लिए नॉर्थ एवेन्यू थाने की पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है.
बता दें, भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद बिंद भदोही से सांसद हैं. रमेश चंद बीजेपी से सांसद के अलावा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थाई समिति के सदस्य भी हैं.
इससे पहले कानपुर में एक लड़की ने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपराहण का झूठा नाटक रचा था. उसने प्रेमी के साथ मिलकर खुद को रस्सी से बांधकर अपना वीडियो बनाया. इसके बाद पिता को भेजकर फिरौती की मांग की. पुलिस ने आरोपी लड़की और लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, 4 अगस्त को कानपुर के बर्रा में रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा के मोबाइल पर एक वीडियो और दो ऑडियो आए थे. वीडियो में उनकी बेटी रस्सी से बंधी हुई दिखाई दे रही थी. वहीं, ऑडियो में कहा गया था कि बेटी का अपहरण कर लिया गया है. उसे छुड़ाने के लिए दस लाख रुपये दो. इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
पुलिस की छह टीमों ने किया दोनों का पीछा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










