
10 लाख टोकन मनी, हर महीने पैसे का वादा... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अनमोल बिश्नोई पर बड़ा खुलासा, मेन शूटर ने सुनाई पूरी कहानी
AajTak
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शूटर शिवकुमार की अहम भूमिका बताई जा रही है. इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक रखने वाला ये आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हिंदुस्तान की सीमा पार करके नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था.
ना माथे पर शिकन, ना चेहरे पर डर कोई भाव, हर सवाल का बेबाकी से जवाब... जी हां, देखने में स्कूल के छात्र लगने वाले शख्स की करतूत सुनेंगे तो पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. ये कोई आम लड़का नहीं है, बल्कि इस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर का सनसनीखेज आरोप है. इसका नाम शिवकुमार (20) है, जिसे रविवार को यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बहराइच जिले के नानपारा से गिरफ्तार किया है.
बाबा सिद्दीकी के मर्डर की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शिवकुमार की अहम भूमिका बताई जा रही है. इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक रखने वाला ये आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद हिंदुस्तान की सीमा पार करके नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था. इससे पहले की वो अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता पुलिस ने इसे धर दबोचा है. इसकी मदद के आरोप में यूपी के रहने वाले चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इनमें अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है, जिन पर शिवकुमार को शरण देने का आरोप है. इस जघन्य हत्याकांड के तुरंत बाद पुलिस ने दो शूटरों धर्मराज कश्यप और गुरमसिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शिवकुमार फरार होने में कामयाब रहा था. उसने बाबा पर दो गोलियां चलाई थीं. इसके बाद इंस्टाग्राम पर माफिया स्टाइल में रील बनाकर अपना टशन भी दिखाया था.
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी शिवकुमार ने कई बड़े खुलासे किए हैं. उसने बताया कि वो और धर्मराज कश्यप एक ही गांव के रहने वाले हैं. वो पुणे में स्क्रैप का काम करता था. शुभम लोनकर और उसकी दुकान आसपास थी. शुभम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है. उसने स्नैप चैट के जरिए उसके भाई अनमोल बिश्नोई से बात कराई थी. उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या के एवज में 10 लाख के साथ हर महीने पैसे देने का वादा किया था.
बकौल शिवकुमार बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए हथियार, मोबाइल और सिम शुभम लोनकर और यासीन अख्तर ने दिया था. वारदात को अंजान देने के बाद आपस में बात करने के लिए तीनों शूटरों को नए सिम और मोबाइल भी दिए गए थे. उन तीनों ने कई दिनों तक मुंबई में बाबा की रेकी करने के बाद 12 अक्टूबर की रात उनकी हत्या कर दी. उस रोज त्योहार होने के कारण पुलिस और भीड़ थी, जिसके कारण दो शूटर मौके पर पकड़ लिए गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










