
10 रुपये में 10 घंटे चलाएं साइकिल, इंदौर में शुरू हुई 10 करोड़ की परियोजना
AajTak
मध्य प्रदेश सरकार इंदौर शहर के लिए 10 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक साइकिलें खरीदने जा रही है. सरकार का मानना है कि शहर में साइकिलों के इस्तेमाल से पर्यावरण सुधरेगा. इसलिए आम लोगों के लिए 10 रुपये में 10 घंटे के लिए साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी.
देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर (Indore) में वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत 3 हजार साइकिलें खरीदी जाएंगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 10 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया.
एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 'इंदौर पब्लिक साइकिल सिस्टम' नाम की इस परियोजना का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के आधार पर किया जाएगा. आम लोगों को किराए पर अत्याधुनिक साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में साइकिल के जुड़ने से पर्यावरण की रक्षा होगी. पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और लोग स्वस्थ भी रहेंगे.
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन शहर के बस स्टॉप और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता को चरणबद्ध तरीके से 3 साइकिलें किराए पर उपलब्ध कराएगा. उन्होंने कहा कि इन साइकिलों का लॉक मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से खुलेगा और बंद होगा. इन साइकिलों को जीपीएस से लैस किया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रशासन इनकी आवाजाही पर नजर रखे.
महज दस रुपये में 10 घंटे के लिए मिलेगी साइकिल
अधिकारियों ने बताया कि ऐसी साइकिल आम लोगों को महज 10 रुपये में 10 घंटे तक के लिए मिलेगी. इन साइकिलों का मासिक किराया 349 रुपये है. मुख्यमंत्री चौहान ने शहर में सर्वतेब बस अड्डे के नवनिर्मित भवन का वीडियो लिंक के माध्यम से लोकार्पण भी किया. 7878 वर्ग मीटर क्षेत्र में 14.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया टर्मिनल प्रतिदिन 500 बसों का संचालन करेगा. चौहान ने 79.33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले दो जल शोधन संयंत्रों की आधारशिला भी रखी. यह सुविधा सीवेज के पानी को पुन: प्रयोज्य बनाने के लिए काम करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










