
10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला, 8 दिनों तक बारिश का पानी पीकर रही जिंदा
AajTak
ब्राजील में एक वृद्ध महिला ने कड़े संघर्ष के बाद मौत को मात देने में कामयाबी हासिल की है. डोना गेराल्डा नाम की 76 साल की ये महिला ब्राजील के करवेलो शहर में रहती हैं और वे एक दिन अचानक वे एक 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई थी. आठ दिनों तक डोना इसी गड्ढे में फंस कर रह गई थीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.
ब्राजील में एक वृद्ध महिला ने कड़े संघर्ष के बाद मौत को मात देने में कामयाबी हासिल की है. डोना गेराल्डा नाम की 76 साल की ये महिला ब्राजील के करवेलो शहर में रहती हैं और वे एक दिन अचानक वे एक 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई थी. आठ दिनों तक डोना इसी गड्ढे में फंस कर रह गई थीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. डोना के गायब होने के बाद उनके पड़ोसियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया था. उन्होंने स्थानीय दुकानों, अस्पतालों और यहां तक कि कब्रिस्तान को भी तलाशा लेकिन उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने साथ मिलकर एक सर्च पार्टी बनाई और लोग एक साथ मिलकर डोना को ढूंढने लगे. डोना की पड़ोसी रोसाना के मुताबिक, हमें वॉक करते हुए दस मिनट बीते होंगे कि तभी मेरे साथ जो लोग थे वे डोना का नाम पुकारने लगे और सौभाग्य से आवाज सुनकर डोना ने भी हमें आवाज दी. बता दें कि डोना को डायबिटीज है और उन्हें रोज इंसुलिन के शॉट्स लगते हैं. ऐसे में डोना के हालात बेहद गंभीर हो चले थे.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










