
10 फीट का गड्ढा और 6 टुकड़ों में लाश... जोधपुर में हुए एक ब्यूटीशियन के कत्ल की खौफनाक कहानी
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में एक ब्यूटीशियन की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 50 वर्षीय महिला की लाश 6 टुकड़ों में बरामद हुई है, जो कि 10 फीट के गड्ढे में दफन की गई थी. इस मामले में गुलामुद्दीन नामक आरोपी फरार है, जबकि उसकी बीवी गिरफ्तार हो चुकी है.
राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है जोधपुर, जो कि सन-सिटी और ब्लू-सिटी के नाम से भी दुनिया भर में जाना जाता है. दूर-दूर से सैलानी इस शहर को देखने आते हैं. लेकिन इसी खूबसूरत शहर का एक बदसूरत चेहरा एक गड्ढे की शक्ल में शहर के सामने आया है. जोधपुर का एक मोहल्ला है, गंगाणा. इसी मोहल्ले में एक घर है. इस घर के मालिक का नाम है गुलामुद्दीन. 23 अक्टूबर को गुलामुद्दीन ने अचानक जेसीबी मशीन बुलवा कर ठीक अपने घर के बाहर यहां पर एक गड्ढा खुदवाया. दस फीट गहरा गड्ढा. पूरे मोहल्ले ने जेसीबी मशीन भी देखी और खुदते हुए इस गड्ढे को भी देखा.
किसी को ये नहीं पता था कि अचानक गुलामुद्दीन ठीक अपने घर के बाहर इतना गहरा गड्ढा क्यों खुदवा रहा है. -इधर गड्ढा खुदता है, उधर गड्ढा खुदने के ठीक तीन दिन बाद इसी जोधपुर शहर की 50 साल की एक महिला अनिता चौधरी अचानक गायब हो जाती है. वो जोधपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. 26 अक्टूबर को वो ब्यूटी पार्लर आती है और उसके बाद गायब हो जाती है. गड्ढा खुदे हुए अब आठ दिन हो चुके थे. इन आठ दिनों में गड्ढे को भर भी दिया गया था. उधर, अनिता चौधरी को गायब हुए पांच दिन हो चुके थे. अब भी अनिता का कोई सुराग नहीं मिला था. पुलिस की तफ्तीश जारी थी.
गड्ढा खुदने और भरने के ठीक आठ दिन बाद 31 अक्टूबर की रात जोधपुर पुलिस की एक टीम गुलामुद्दीन के घर के बाहर पहुंचती है. इस बार पुलिस वाले भी अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे. आठ दिन पहले खुदा गड्ढा और फिर भरा जा चुका गड्ढा अब पुलिस वाले अपनी निगरानी में फिर से खोदना शुरू करते हैं. एक बार फिर से दस फीट गहरे गड्ढे की गहराई नापी जाती है और फिर ठीक दस फीट नीचे से अनिता बाहर निकल आती है. जाहिर है मुर्दा. हाल के वक़्त में देश में कत्ल और कत्ल के बाद लाशों को छुपाने और ठिकाने लगाने के जो ट्रेंड सामने आ रहे हैं, उससे जोधपुर की ये कहानी बिल्कुल जुदा है.
यहां कातिल कत्ल करने से पहले ही लाश को ठिकाने लगाने का इंतजाम कर लेता है. कत्ल करने से तीन दिन पहले ही गड्ढे की शक्ल में एक कब्र खोदी जाती है और जब सारी तैयारी पूरी हो जाती है, तब कातिल कत्ल करता है और फिर तीन दिन पहले खोदे गए गड्ढे में लाश को दफ्ना देता है. आईए अब शुरू से पूरी कहानी शुरू करते हैं. जोधपुर में मौजूद अग्रवाल टावर के अंदर सनशाइन ब्यूटी पार्लर है. ये ब्यूटी पार्लर अनिता चौधरी चलाती हैं. 50 साल की अनिता शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा है. 26 अक्टूबर की सुबह अनिता रोजाना की तरह घर से ब्यूटी पार्लर पहुंचती है और फिर कुछ देर बाद ही वहां से निकल जाती है.
काफी देर तक जब वो ब्यूटी पार्लर नहीं लौटती, तो उनकी एक महिला स्टाफ उन्हें फोन करती है. फोन बंद था. बाद में वो अनिता के पति को फोन करती है. उसके पति को जैसे ही ये बात पता चलती है, वो उसे हर तरफ ढूंढना शुरू कर देते हैं. उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था. उसकी तलाश में 26 अक्टूबर का पूरा दिन और पूरी रात बीत जाती है. पर वो नहीं मिलती है. आखिरकार 27 अक्टूबर को उसके पति पुलिस में अनिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा देते हैं. अब पुलिस तलाश में जुट जाती है. चार दिन बीत जाते हैं, उसका कोई सुराग नहीं मिलता. इसी बीच अनिता के पति के पास उसकी सहेली सुमन का फोन आता है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








