
10 अप्रैल, 13 अप्रैल और 3 मई... सूरत कोर्ट ने जारी की 3 तारीखें, जानें राहुल गांधी के मानहानि केस से जुड़े बड़े अपडेट्स
AajTak
राहुल गांधी की ओर से सूरत कोर्ट में एक मुख्य याचिका और 2 आवेदन किए गए. राहुल की मुख्य याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है. वहीं अन्य दो अर्जियों में से पहली अर्जी दोषसिद्धि (Conviction) पर रोक लगाने की थी, वहीं दूसरी अर्जी सजा पर स्टे लगाने से जुड़ी थी. आइए आपको बताते हैं कि आज सूरत कोर्ट में क्या हुआ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सूरत की सेशंस कोर्ट पहुंचे. राहुल गांधी की ओर से सूरत कोर्ट में एक मुख्य याचिका दाखिल की गई और दो आवेदन किए गए. राहुल की मुख्य याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है. वहीं राहुल गांधी की ओर से सूरत कोर्ट में 2 अर्जियां भी लगाई गईं. इनमें से पहली अर्जी दोषसिद्धि (Conviction) पर रोक लगाने की थी, वहीं दूसरी अर्जी सजा पर स्टे लगाने से जुड़ी थी.
राहुल की ओर से सजा पर स्टे लगाने की मांग वाली अपील को स्वीकारते हुए अदालत ने राहुल गांधी को अंतरिम जमानत दी है और कहा है कि राहुल की यह जमानत तब तक रहेगी, जब तक कि राहुल की अर्जी पर कोई फैसला नहीं हो जाता.
दोषसिद्धि को चुनौती वाले आवेदन पर 13 अप्रैल को सुनवाई
वहीं दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली अर्जी पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता. इस मामले में शिकायतकर्ता और गुजरात सरकार को 10 अप्रैल तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है. इसके 3 दिन बाद यानी 13 अप्रैल को अदालत में उसी अर्जी पर अगली सुनवाई होगी. साथ ही अदालत ने राहुल गांधी को यह राहत दी है कि सुनवाई के दौरान उनका वहां मौजूद रहना जरूरी नहीं है.
बता दें कि मानहानि केस में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को 15 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है. वहीं मुख्य याचिका पर 3 मई को सुनवाई होनी है. इसके अलावा आज की सुनवाई से तीन तारीखें निकली हैं, आइए आपको इन तीन तारीखों को सिलसिलेवार तरीके से समझाते हैं...
आज की सुनवाई से निकलीं 3 अहम तारीखें-

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










