
1,500 में मिलने वाले पल्स ऑक्सीमीटर अब दोगुने कीमत पर मिल रहे हैं, सस्ता विकल्प क्या है?
AajTak
पल्स ऑक्सीमीटर तेजी से महंगे हो रहे हैं. अच्छी क्वॉलिटी के ऑक्सीमीटर 3,000 रुपये से 5,000 रुपये तक मिल रहे हैं. इससे पहले यही आपको 1,500 मिलते थे. आप इसका सस्ता विकल्प भी तलाश कर सकते हैं.
कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लोगों के लिए ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करना महत्वपूर्ण हो गया है. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि समय समय पर ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करना चाहिए. आपदा को अवसर में बदलते हुए भारत में पल्स ऑक्सीमीटर बनाने वाली कंपनियों ने इस डिवाइस की कीमतें बेतहाशा बढ़ा दी हैं. पहले पल्स ऑक्सीमीटर 1,000 से 1,500 रुपये में अच्छी क्वॉलिटी का मिल जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत 3,000 रुपये तक हो चुकी है. ठीक ठाक क्वॉलिटी वाले ऑक्सीमीटर 5,000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, हर जगह ये ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है. कई जगह ये आउट ऑफ स्टॉक भी है. इनकी कीमत पर कोई लगाम नहीं है. अब चूंकि लोगों को इसकी जरूरत है, इसलिए महंगे कीमत पर भी इसे खरीदना पड़ता है. हालांकि इसका दूसरा ऑप्शन भी आपके पास मौजूद है. अगर ज्यादा पैसे नहीं लगाना चाहते हैं और आपको तत्काल पल्स ऑक्सीमीटर की जरूरत नहीं है तो आप इसकी जगह अभी के लिए स्मार्ट बैंड खरीद सकते हैं जिसमें Spo2 फीचर दिया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










