
1 किलो सोना, 1 क्विंटल चांदी, कैश... यूपी के जालौन में ज्वेलर के घर पर भीषण डाका
AajTak
UP News: जालौन में एक ज्वेलर के घर से बदमाशों ने एक किलोग्राम सोना और एक कुंतल चांदी पर हाथ साथ किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक ज्वेलर के घर से करोड़ों की चोरी हुई है. बदमाशों ने एक किलोग्राम सोना और एक क्विंटल चांदी पर हाथ साथ कर दिया. चोरी हुए सोने-चांदी की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है. चोरों ने कैश पर भी हाथ साफ किया, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है.
हथियारों से लैस बदमाशों ने रविवार रात को सर्राफा व्यापारी कृष्ण कुमार सोनी के घर में चोरी की. वो वहां से एक किलोग्राम सोना और एक कुंतल चांदी चोरी कर ले गए. घटना कुंठौद थाना क्षेत्र के मदारीपुर की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. चोरी होने की जानकारी मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची. जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए. मामले में जांच शुरू हो गई है.
बदमाशों ने रविवार रात में गैस कटर से पहले सर्राफा व्यापारी कृष्ण कुमार सोनी के घर के दरवाजे को काटा और फिर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को पीछे के तरफ घुमाते हुए घर में प्रवेश किया. इसके बाद वो वहां पर रखे सोने-चांदी के करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए. आवाज सुनकर सर्राफ व्यापारी की मां किरण और छोटा भाई सागर जाग गए, जिन्हें देख बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और चोरी करते हुए मौके से भाग गए.
जैसे-तैसे सागर ने गेट को धक्का देकर खोला. तब तक बदमाश पूरा सामान लेकर फरार हो चुके थे. पीड़ित सर्राफा व्यापारी कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि पिछले दरवाजे को गैस कटर से काट कर बदमाश घर में घुसे. वो एक कुंतल चांदी और एक किलो सोना ले गए हैं. कैश कितना गया है, इसका देखकर ही बता पाएंगे.
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई है. गैस कटर से गेट काट कर 2 लोग घर में घुसे है. घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया. फील्ड यूनिट भेजी गई है. सर्विलांस और फॉरेंसिक से सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया है. जल्द मामले का खुलासा होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










