
0.7% गड़बड़ी के लिए 106% पेनल्टी... क्या है कांग्रेस की परेशानी? चुनाव में किस लेवल प्लेइंग फील्ड की मांग कर रही
AajTak
बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने पर कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आम चुनाव से पहले कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने भी वित्तीय संकट के लिए बीजेपी को दोषी ठहराया.
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने पर कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन समेत अन्य दिग्गजों ने सिलसिलेवार आयकर विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. कांग्रेस ने बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने से मुश्किलें और चुनौतियां भी गिनाईं. सोनिया गांधी ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी को 'पंगु' बनाने की कोशिश की जा रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि पैसे नहीं होने से नेताओं को दूसरे शहर तक नहीं भेज पा रहे हैं. रेल टिकट तक नहीं खरीद पा रहे हैं. अजय माकन का कहना था कि पार्टी चुनावी पैम्फलेट तक नहीं छपवा पा रही है. विज्ञापन बुक नहीं कर पा रहे हैं. चुनावी तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं. कांग्रेस नहीं, लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया गया है. हमें असहाय बनाकर चुनाव में उतारना चाहते हैं.
खड़गे ने क्या कहा...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव होना जरूरी है. निष्पक्ष चुनाव के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड होना जरूरी है. पिछली दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई निकलकर सामने आई है. किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी होते हैं. सभी राजनीतिक दलों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड होनी चाहिए, समान अवसर होने चाहिए. ये जरूरी है, ये नहीं कि एक दल की मोनोपॉली हो. हम बराबरी से चुनाव ना लड़ पाएं, इसलिए खाते सीज कर दिए हैं. एक राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने में बाधा उत्पन्न कर खतरनाक खेल खेला गया है. हर तरफ सिर्फ इनका ही विज्ञापन लगा है, उसमें भी मोनोपोली है. बीजेपी के हर जगह फाइव स्टार दफ्तर हैं. सरकार के चुनावी खर्चे का कोई हिसाब नहीं है. बीजेपी ने कभी खाते की डिटेल्स नहीं दी है. सिर्फ हमसे खाते की जानकारी चाहते हैं. चुनाव बराबरी पर होना चाहिए. बीजेपी कभी टैक्स नहीं देती है, लेकिन हमसे मांगती है. कांग्रेस के फ्रीज खातों को बहाल किया जाए. हमारा खाता फ्रीज करना अलोकतांत्रिक है.
यह भी पढ़ें: 'दो रुपये खर्च नहीं कर सकते, साजिशन बैंक अकाउंट फ्रीज किया...', राहुल-सोनिया और खड़गे का मोदी सरकार पर वार
लेवल प्लेइंग फील्ड का अर्थ है ऐसी सिचुएशन जिसमें किसी प्रतियोगिता या स्थिति में सभी के लिए स्थितियां उचित हों. यह वाक्य अक्सर राजनीति और व्यवसाय में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के लिए उपयोग किया जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










