
दिल्ली में रोहित गोदारा गैंग के शूटर का एनकाउंटर, बिजनेसमैन के घर पर गोली चलाने आया था आरोपी
AajTak
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अंकित दिल्ली में एक नामी बिजनेसमैन के यहां गोली चलाने आया है जो हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है. आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह एक बड़े रंगदारी रैकेट में भी शामिल था.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है. यह एनकाउंटर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के शाह आलम बांध पर हुआ, जिसमें गोदारा गैंग का शार्प शूटर अंकित घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि अंकित दिल्ली में एक बड़े कारोबारी के ठिकाने पर गोली चलाने की फिराक में था. इसी सूचना पर स्पेशल सेल की टीम ने उसे घेर लिया. पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी.
इससे बाद पुलिस भी एक्शन में आई और जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लग गई. घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एनकाउंटर की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और देर रात तक ऑपरेशन चला. घायल अंकित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गे पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अंकित हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है और उस पर हरियाणा में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह एक बड़े रंगदारी रैकेट में भी शामिल था.
फिलहाल पुलिस अंकित से पूछताछ कर रही है ताकि रोहित गोदारा गैंग के नेटवर्क और देश में मौजूद उसके बाकी शूटरों की जानकारी निकाली जा सके.इस एनकाउंटर को दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










