
डॉ. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज का 35वां वार्षिकोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
ABP News
Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 35वें वार्षिकोत्सव पर विजेंद्र गुप्ता, सुनैना मोहन और अन्य गणमान्य अतिथियों ने छात्रों और कैडेट्स को सम्मानित किया.
Delhi News: वर्तमान पीढि़यों का संघर्ष ही भविष्य की पीढ़ी के लिए स्वर्णिम रास्तों का निर्माण करता है. ये बातें दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज में 17 फरवरी संपन्न हुए 35वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर कहीं. कार्यक्रम में अकादमिक और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भारत में सूरीनाम गणराज्य की राजनयिक विशिष्ट अतिथि सुनैना मोहन और सम्मानित अतिथि के रूप में भारत पर्यावास केंद्र (नई दिल्ली) के महानिदेशक प्रो. के जी सुरेश, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव डॉ. जी एस चौहान और महाविद्यालय शासी निकाय के कोषाध्यक्ष प्रो. कुलवीर गोजरा उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष प्रो. रणजित बेहेरा ने की.
युवा पीढ़ी के संघर्ष से देश की प्रगति संभव- विजेंद्र गुप्ता
वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज आपके बीच पाकर मुझे अपने कॉलेज के दिनों की याद ताजा हो गई. आज आपकी उपलब्धियों के लिए आपको सम्मानित और पुरस्कृत किया जा रहा है. इसके लिए सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं. युवा पीढ़ी का संघर्ष देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाता है.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












