
Maharashtra News: 'कौन किससे मिला, सिर्फ फोटो से फैसला न हो', ज्योतिषी अशोक खरात मामले में बोले CM देवेंद्र फडणवीस
ABP News
Maharashtra News In Hindi: नासिक केस पर देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिना सबूत आरोप बेकार लगाना सही नहीं है. SIT जांच जारी है और दोषी नहीं बचेंगे.
महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले को लेकर काफी गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं सरकार इस पूरे मामले को गंभीर अपराध बताते हुए जांच का भरोसा दिला रही है. इस बीच खुद मुख्यमंत्री ने सामने आकर न सिर्फ विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया, बल्कि यह भी साफ किया कि सरकार इस मामले में किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है. उन्होंने महिलाओं की गरिमा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि न्याय मिलने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी.
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के आरोपों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “मैं फिर पूछता हूँ, कौन किससे मिला, किसकी किसके साथ फोटो है. किसी की भी किसी के साथ फोटो हो सकती है. लेकिन उन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई और 40 किलोमीटर दूर से पानी मंगवाया? जो लोग मंत्रियों पर बोलते हैं, वे दूसरों पर चुप क्यों रहते हैं? यह चयनात्मक रवैया क्यों?"
उन्होंने कहा, "कुछ लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं. हम महिलाओं की गरिमा को लेकर चिंतित हैं और जब तक हर प्रभावित महिला को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे.”
Nagpur: On alleged rape case involving Nashik astrologer Ashok Kharat, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "There is no point in making baseless statements. The case involving Kharat is extremely serious. Efforts are underway to encourage victims to come forward. Some women… pic.twitter.com/57ITI5kkAz

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












