
ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिए कंबोडिया ले जाए गए 360 भारतीय, चीनी हैंडलर्स ने बना रखा था बंधक
AajTak
शानदार कमाई वाली डेटा एंट्री की नौकरियों का लालच देकर भारतीय नागरिकों को कंबोडिया भेज दिया गया था, जिन्हें म्यांमार और बैंकॉक में काम करने वाली चीनी कंपनियों में भेजा गया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए करीब 360 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया है.
आंध्र प्रदेश विशाखापत्तनम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पता चला है कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिए भारतीय नागरिकों को कंबोडिया भेजा जा रहा था. इन्हें कंबोडिया में चीनी हैंडलर्स ने बंधक बना रखा है. इस मामले में पुलिस ने कंसल्टेंसी एजेंटों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो बेरोजगार युवाओं को विदेश में साइबर अपराध करने के लिए गलत तरीके से ले गए थे.
IPS डॉ. ए रविशंकर के मुताबिक विशाखापत्तनम के एजेंट्स ने शानदार कमाई वाली डेटा एंट्री की नौकरियों का लालच देकर इन भारतीय नागरिकों को बेवकूफ बनाया. एजेंट्स ने उन्हें लालच देकर कंबोडिया भेज दिया. इन्हें म्यांमार और बैंकॉक में काम करने वाली चीनी कंपनियों में भेजा गया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए करीब 360 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया है.
अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा अब कंबोडिया का भारतीय दूतावास नागरिकों के संपर्क में है. इन्हें 20 मई 2024 को कंबोडियाई अधिकारियों ने जिनबेई-4 नामक स्थान से निकाला. इन भारतीय नागरिकों की तत्काल स्वदेश वापसी के लिए मामले को उच्चतम स्तर पर कंबोडियाई अधिकारियों के साथ उठाया गया है. कंबोडियाई अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि लगभग 60 भारतीय नागरिकों को आज एसएचवी से नोम पेन्ह भेजा गया है ताकि उन्हें यात्रा दस्तावेजों आदि के लिए दूतावास की सहायता से भारत वापस भेजा जा सके.
360 से ज्यादा भारतीयों को बचाया दूतावास ने कंबोडिया में नौकरी चाहने वाले भारतीयों को सचेत करने के लिए कई सलाह जारी की हैं. उन्हें अनधिकृत एजेंटों के शिकार न बनने की चेतावनी दी गई है. भारतीय नागरिकों को आगाह किया गया है कि वे उस उद्देश्य के विपरीत गतिविधियों में शामिल न हों जिसके लिए मेजबान सरकार द्वारा वीजा दिया जाता है जैसे कि 'पर्यटक वीजा' पर रोजगार की तलाश. उन्हें अवैध साइबर अपराध न करने और दूतावास और कंबोडियाई हॉटलाइन नंबरों तक पहुंचने की भी सलाह दी गई है. यह भी कहा गया है कि भारत सरकार और भारतीय दूतावास बेईमान तत्वों के माध्यम से घोटाले केंद्रों में फंसे भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है. अब तक मिशन के हस्तक्षेप के माध्यम से 360 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाया/भारत वापस लाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










