
होली से पहले उत्तराखंड-हिमाचल में बरसेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. होली से पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है.
होली से पहले देश के कई इलाकों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. जम्मू‑कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है और दिन के समय गर्मी का असर महसूस होने लगा है.
मौसम पूर्वानूमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण और आंतरिक तमिलनाडु जैसे कई इलाकों में बारिश हुई है. इसके अलावा तटीय ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश का असर रहा है.
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं.
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई. होली से पहले कई इलाकों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है.यह भी पढ़ें: आग उगल रहा मौसम! मार्च से पहले ही भीषण गर्मी शुरू... 37 डिग्री से ऊपर पारा, दिल्ली-गुजरात में तापमान बढ़ाजानें दिल्ली-NCR का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में आसमान ज्यादातर साफ रहने वाला है. 27 फरवरी 2026 को सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है.कल अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है.
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C तक ज्यादा रह सकता है. 28 फरवरी 2026 को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 32°C तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










