
'होली खेले बुलडोजर बाबा...' गीत पर हारमोनियम बजाते BJP विधायक का वीडियो वायरल
AajTak
होली की तैयारियों और उल्लास के बीच यूपी की रुद्रपुर सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश निषाद का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो 'होली खेले बुलडोजर बाबा गोरखपुर में...' गीत पर हारमोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
रंग और उल्लास के पर्व होली को देखते हुए फाग गीतों की धूम मची हुई है. इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर पर भी होली गीत बन गया है. इसी गीत पर यूपी में देवरिया जिले की रुद्रपुर सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश निषाद का हारमोनियम बजाते हुए वीडियो सामने आया है. यह रुद्रपुर के एक मैरेज हाल में बीते दिन हुए होली मिलन समारोह का है.
हारमोनियम बजाते दिखे विधायक जय प्रकाश निषाद
गौरतलब है कि बीजेपी विधायक जय प्रकाश निषाद द्वारा रविवार को अपने क्षेत्र में होली मिलन समारोह किया गया था. इसमें क्षेत्र के लोगों की काफी भीड़ जुटी थी. इसमें पुराने फाग गीत, चैता लोकगीत और डांस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद यादव ने 'होली खेले बुलडोजर बाबा गोरखपुर में...' गीत गाया. इस पर विधायक जय प्रकाश निषाद हारमोनियम बजाते दिखे.
परंपरा संजोकर रखने के लिए कार्यक्रम हो रहा है
विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि दो दिन पहले ही यहां पर क्षेत्रीय होली का आयोजन किया गया है. इसमें इंदिरासनी नाच, धोबिया नाच, कहरुआ नाच, फगुवा गायन के साथ-साथ लोकगीत गाए गए. बताया कि माताएं-बहनें फाल्गुन के महीने में गेहूं लेकर बैठती थीं. उस समय आटा पीसते समय चैता गीत गाती थीं. ये गीत और परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है. इसे संजोकर रखने के लिए कार्यक्रम हो रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










