
होली की मस्ती पर जानलेवा साबित हुई लापरवाही, देशभर में अलग-अलग हादसे में 43 लोगों की मौत
AajTak
होली पर जश्न के बीच यूपी, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में कई बड़े हादसे हो गए. इन हादसों में 41 लोगों की जान चली गई. इनमें सबसे ज्यादा हादसे में यूपी में हुए हैं. यहां हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई.
होली के दिन बुधवार को जहां पूरा देश जश्न के महौल में डूबा हुआ था, वहीं कई घरों में मातम पसर गया. दरअसल दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और उत्तराखंड में हुए अलग-अलग हादसों में 43 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसों में ज्यादातर लोगों ने लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा दी. जानिए किस राज्य में कितने हादसे हुए और इन हादसों में कितने लोगों की जान चली गई.
दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने 7 को कुचला, 2 की मौत
साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तेज रफ्तार थार कार ने बुधवार रात मलाई मन्दिर के पास रेहड़ी पटरी और खोमचे वालों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में खड़ी 2 कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं. बताया जा रहा है कि थार कार के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है.
बाराबंकी: अलग-अलग हादसों में 8 की मौत
बाराबंकी के बदोसराय, रामनगर और कुर्सी इलाकों में होली के दिन हुए सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई. हादसों में लखनऊ जिले के तीन युवकों की मौत कुर्सी इलाके में हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. वहीं बदोसराय में सुबह कार एक्सीडेंट से 4 बच्चों की मौत हो गई, तो दोपहर को जैदपुर में बाइक सवार की ई-रिक्शा वाले से टक्कर में मौत हो गई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











