
'होमवर्क पूरा...', सुपर-8 के मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने दी टीम इंडिया को वॉर्निंग, फंसाने का प्लान भी बताया
AajTak
सुपर-8 के अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ ठोस रणनीति तैयार कर ली है. जिम्बाब्वे टीम के ऑलराउंडर ने कहा कि टीम ने भारतीय बल्लेबाजी, खासकर ऑफ-स्पिन के खिलाफ कमजोरी, पर खास काम किया है. दोनों टीमें पिछली हार से उबरकर वापसी की कोशिश में हैं, जिससे मुकाबला बेहद निर्णायक बन गया है.
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने रणनीतिक रूप से पूरी तैयारी का दावा किया है. टीम के ऑलराउंडर रयान बर्ल (Ryan Burl) ने कहा कि उनकी टीम ने भारतीय लाइन-अप के खिलाफ 'होमवर्क' पूरा कर लिया है और मैच-अप के हिसाब से बॉलिंग ऑप्शन तैयार हैं.
बर्ल के मुताबिक भारतीय टीम पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करती है और अगर शुरुआती विकेट नहीं गिरते तो बल्लेबाज पूरे मैच में दबाव बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के पास विविधता भरा बॉलिंग अटैक है, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
जिम्बाब्वे ने खास तौर पर भारतीय टीम में मौजूद बाएं हाथ के बल्लेबाजों और धीमी पिचों पर उनकी परेशानी को ध्यान में रखकर प्लानिंग बनाई है. टीम को भरोसा है कि ऐसी परिस्थितियों में ऑफ-स्पिन असरदार साबित हो सकती है.
तो सिकंदर रजा करेंगे बॉलिंग अटैक की शुरुआत संकेत हैं कि कप्तान सिकंदर रजान नई गेंद से ही आक्रमण की शुरुआत कर सकते हैं. उनका पहला टारगेट भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को जल्द से जल्द निपटाना होगा.
अभिषेक इस टूर्नामेंट में दो बार ऑफ-स्पिन के खिलाफ शून्य पर आउट हो चुके हैं, जबकि पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने किशन को चार गेंद में पवेलियन भेज दिया था.
दोनों टीमों पर वापसी का दबाव सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को साउथ के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हराया. हालांकि बर्ल इस हार को सीख के रूप में देख रहे हैं. उनका मानना है कि टूर्नामेंट में यह टीम का पहला खराब मैच था और इससे सुधार का मौका मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों टीमें वापसी की तलाश में हैं, इसलिए मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










