
होटल में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, शादी में शामिल होने आया था परिवार
AajTak
दौसा से एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ होटल में रेप की वारदात हुई. पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने दौसा आया था. बताया जा रहा है कि होटल में सीसीटीवी न होने के कारण अबतक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. जयपुर रेंज के आईजी उमेश दत्ता का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी.
राजस्थान के दौसा से एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ दौसा एक शादी समारोह में आई थी और सभी एक होटल में ठहरे हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही जयपुर रेंज के आईजी उमेश चंद्र दत्ता, एसपी वंदिता राणा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया.
पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्हें जैसे ही बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा तुरंत ही वो जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया. आईजी और एसपी सहित कई अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की और होटल में किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी लगा दी. इसके अलावा एफएसएल, डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई.
6 साल की मासूम बच्ची से रेप
बताया जा रहा है कि होटल में सीसीटीवी न होने के कारण अबतक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. जयपुर रेंज के आईजी उमेश दत्ता का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी. इस मामले पुलिस ने संदेह के आधार पर शादी समारोह में आए कैटरिंग, हलवाई व शादी की अन्य सर्विसेज से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की है.
पुलिस ने अज्ञान के खिलाफ के दर्ज किया
वहीं, बच्ची के पिता ने दौसा के महिला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. बेटी के साथ हुई इस घटना के बाद परिवार काफी परेशान है और पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







