
होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और टेंट सिटी... अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए क्या हैं तैयारियां, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदल जाएगी तस्वीर
AajTak
यूपी के अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह यहां श्री राम जन्मभूमि परिसर, कुबेर टीला, शिव मंदिर फिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा पूजा में भाग लेंगे. पूजन के बाद रामलला की आरती करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में हाईटेक टेंट सिटी के साथ ही कई सुविधाएं तैयार की गई हैं.
Ayodhya News: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर रोज बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आने लगेंगे. इसी को लेकर यहां विशेष तैयारियां की जा रही हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और टेंट सिटी तैयार की गई है. दर्शन के बाद यहां लोग कहां-कहां ठहर सकते हैं, इसे खास तौर पर ध्यान में रखा गया है. यहां हाईटेक टेंट सिटी भी है, जिसकी सुविधाएं और किराया किसी बड़े होटल से कम नहीं है.
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के पास टेंट सिटी तैयार की गई है. इसे गुजरात की कंपनी प्रवेज ने करीब 8500 वर्ग मीटर में बनाया है. इसके अंदर प्रवेश करने के साथ ही अयोध्या के धार्मिक महत्व की झलक मिलती है. प्रवेश द्वार पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की चरण पादुकाएं फव्वारे के बीच नजर आएंगी, इसी के साथ तीर-धनुष, स्वास्तिक व ओम की उकेरी गईं आकृतियां नजर आएंगी. वहीं हरा भरा प्राकृतिक वातावरण और सुविधाएं रोमांच का अनुभव कराती हैं.
किसी बड़े होटल की तरह की सुविधाओं से युक्त इस तरह की टेंट सिटी अयोध्या में तीन जगहों पर तैयार की गई है. यहां ठहरने के लिए अगर इसी महीने पहुंचेंगे तो 8000 से 10000 के बीच किराया लगेगा, लेकिन अगर 10 जनवरी के बाद इस टेंट सिटी में ठहरेंगे तो 15000 से 20000 के बीच किराया चुकाना होगा, क्योंकि उस समय श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम होगी.
अयोध्या में कहां-कहां तैयार की गई है टेंट सिटी
हाईटेक टेंट सिटी की बात करें तो गुप्तार घाट ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे के पास और राम कथा संग्रहालय के पीछे तैयार की गई है. उच्च सुख सुविधाओं वाली यह टेंट सिटी अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोग से निजी कंपनियों ने विकसित की है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी विकसित की टेंट सिटी

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



