
होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर प्रेमी ने किया सुसाइड… शक के चलते दिया वारदात को अंजाम
AajTak
महाराष्ट्र के बुलढाना में एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल की खून से लथपथ लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. यहां खामगांव शहर के होटल में खून से लथपथ 2 लाशें होने की जानकारी वेटर ने अपने मालिक को दी थी. इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी. रात 8 से 9 बजे यह मामला सामने आया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
महाराष्ट्र के बुलढाना में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां खामगांव शहर के होटल से एक कपल की खून से लथपथ लाशें बरामद हुईं हैं. होटल का वेटर जब कमरे की तरफ गया तो उसने देखा. इसके बाद उसने सूचना तुरंत होटल मालिक और फिर पुलिस को दी गई. देखते ही देखते खबर पूरे शहर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जुट गए.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 21 वर्षीय रितुजा और 23 वर्षीय साहिल राजपूत के रूप में हुई है. दोनों बुलढाना जिले के साखर खेरडा गांव के रहने वाले थे. रितुजा खामगांव पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी और पिछले दो साल से साहिल के साथ रिलेशन में थी. पुलिस के अनुसार दोनों अक्सर इसी होटल में मिलते थे और पिछले एक साल में करीब आठ बार यहां आ चुके थे.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साहिल को अपनी प्रेमिका के कैरेक्टर पर शक हो गया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच होटल के कमरे में जमकर विवाद हुआ. पुलिस का कहना है कि साहिल पहले से ही हत्या की योजना बनाकर आया था और अपने साथ एक तेज धारदार हथियार लाया था. गुस्से में उसने पहले प्रेमिका रितुजा पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या कर ली.
यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए बिजली टावर पर चढ़ा युवक, रियल लाइफ 'वीरू' का ड्रामा कैमरे में कैद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, होटल के बाहर खड़ी साहिल की बाइक जब्त कर ली गई है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम से भी मदद ली जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










