
होटलों के अंदर रखे गए लोडेड हथियार, स्मोक ग्रेनेड और मेडिसिन स्टॉक...G20 समिट के हर वेन्यू का एक कमांडर भी तय
AajTak
G20 की सुरक्षा की तैयारी नई दिल्ली में पिछले काफी वक्त से शुरू है. सुरक्षा तैयारियों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति समेत दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के प्रोटोकॉल को भी ध्यान में रखा गया है. इस दौरान एक मीटिंग में यह तय किया गया कि अगर दुर्भाग्य से कोई आतंकी संगठन अपने नापाक इरादों में थोड़ा बहुत सफलता पा लेता है और किसी घटना को अंजाम देता है तो उसे दौरान सुरक्षा कर्मियों के हथियार या फिर किसी भी चीज की सप्लाई चेन में रुकावट नहीं आनी चाहिए.
G-20 की सुरक्षा के लिए जिस स्तर पर तैयारी की गई है वो अभूतपूर्व है. जब देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 राष्ट्रों के राष्ट्राधक्ष्य और 100 से ज्यादा वीवीआईपी मेहमान होंगे और वो भी तीन दिनों के लिए, तब राजधानी में जरा सी गड़बड़ी देश की शाख पर धब्बा लगा सकता है, इसलिए किसी भी गड़बड़ी को होने से पहले रोकने के लिए पुख्ता तैयारी की गई है. अगर बदकिस्मती से कही कोई आतंकी हमला हो जाता है, तो उसे कैसे निपटा जाए तो इसकी तैयारी की गई है...
आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षाकर्मियों को हथियार की सप्लाई में कमी न आ जाए, इसलिए होटलों के अंदर हथियारों को जमा करके रखा गया है.
होटल के अंदर जिन हथियारों का इस्तेमाल जवान कर रहे हैं, उनकी गोलियां जमा करके रखी गई हैं. इसके अलावा अत्याधुनिक हथियार, आपातकाल के लिए दवा और मेडिकल सप्लाई, स्मोक ग्रेनेड, बैकअप के लिए हथियार समेत वायरलेस सेट बंद न हों, इसलिए उनके चार्जर जैसी चीजों का स्टॉक रखा गया है.
दरअसल, एजेंसी कहीं से कोई खामी नहीं रहने देना चाहती है. ये तैयारी दर्शाती है कि किस तरह से एजेंसी अपनी गलतियों से सीखती है. इसलिए हथियारों की क्वालिटी चेक बार बार की जा रही है. नियमित रूप से डीसीपी रैंक के अधिकारी की देखरेख में.
G20 की सुरक्षा की तैयारी पिछले काफी वक्त से शुरू है. सुरक्षा तैयारियों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति समेत दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के प्रोटोकॉल को भी ध्यान में रखा गया है. इस दौरान एक मीटिंग में यह तय किया गया कि अगर दुर्भाग्य से कोई आतंकी संगठन अपने नापाक इरादों में थोड़ा बहुत सफलता पा लेता है और किसी घटना को अंजाम देता है तो उसे दौरान सुरक्षाकर्मियों के हथियार या फिर किसी भी चीज की सप्लाई चेन में रुकावट नहीं आनी चाहिए.
जमीन पर तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां हवाई खतरों को भी लेकर सतर्क हैं. दिल्ली में प्रगति मैदान से लेकर के प्रधानमंत्री निवास के एरिया तक को नो फ्लाइंग जोन में डाला गया है यानी कोई भी ऐसा ऑब्जेक्ट जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है, वह एनडीएमसी इलाके में उड़ेगा तो फौरन गिरा दिया जाएगा. इसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










