
हॉस्पिटल से चोरी या जरूरतमंदों की मजबूरी का उठाया फायदा... दिल्ली के चाइल्ड ट्रैफिकिंग केस में CBI ने खोला नया राज, रिमांड पर 7 आरोपी
AajTak
इस रैकेट के मास्टरमाइंड नीरज और इंदु हैं. अब तक की जांच के मुताबिक, ये अस्पतालों से बच्चों को चोरी नहीं करते थे. ये गरीब लोगों की सहमति से या जिनको पैसों की जरूरत होती थी, उनसे बच्चे खरीद लेते थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर देशभर के निःसंतान दंपतियों से संपर्क करते थे. उन्हें 4 से 6 लाख रुपये में बेच देते थे.
सीबीआई ने दिल्ली के केशव पुरम इलाके में छापेमारी के बाद मानव तस्करी गैंग में शामिल सभी 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. इसके साथ ही आरोपियों की 4 दिन की रिमांड भी हासिल कर ली है. इस रैकेट के मास्टरमाइंड नीरज और इंदु हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं.
अब तक की जांच के मुताबिक, ये अस्पतालों से बच्चों को चोरी नहीं करते थे. ये गरीब लोगों की सहमति से या जिन लोगों को पैसों की जरूरत होती थी, उनसे बच्चे खरीद लेते थे. कई बार ये गरीबों से एडवांस में बच्चे ले लिया करते थे फिर आगे निःसंतान लोगों को बेचते थे. सीबीआई अब बरामद बच्चों की डिटेल्स खंगाल रही है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, CBI के ताबड़तोड़ छापे, रेस्क्यू किए गए 8 नवजात!
पहले मिली थी अस्पताल से बच्चे चोरी की जानकारी
अब सीबीआई यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इन बच्चों का कहां से खरीदा गया था. इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि वे बच्चों को अस्पतालों से चुराते थे. इसको लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि इस जांच में आगे और खुलासे हो सकते हैं. सीबीआई इस मामले में दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर सकती है.
रेस्क्यू किए गए बच्चों में 36 घंटे के नवजात भी था

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










