
हॉस्पिटल वाला निकला रिश्तेदार... इस वजह से नवजोत को 19KM दूर भर्ती कराने गईं BMW चालक गगनप्रीत?
AajTak
दिल्ली BMW केस में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गगनप्रीत ने हादसे के बाद पीड़ितों को नॉर्थ दिल्ली के Nulife अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल मालिक से उसके गहरे संबंध हैं. हादसे में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत और उनकी पत्नी घायल हुईं. गगनप्रीत की कार में उसके बच्चे भी थे, जिन्हें छोड़कर उसने दंपति को अस्पताल पहुंचाया.
दिल्ली के BMW केस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद आरोपी गगनप्रीत जिस अस्पताल में नवजोत और उनकी पत्नी को लेकर गई थी, वह नॉर्थ दिल्ली का Nulife अस्पताल है और इस अस्पताल के मालिक से उसका गहरा रिश्ता है.
आज पुलिस जांच टीम नॉर्थ दिल्ली स्थित Nulife अस्पताल पहुंची और वहां के दस्तावेज खंगाले. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि गगनप्रीत और अस्पताल मालिक के बीच नजदीकी संबंध हैं.
गौरतलब है कि कल गगनप्रीत ने पूछताछ के दौरान दावा किया था कि उसने हादसे के पीड़ितों को 19 किलोमीटर दूर इस अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया क्योंकि कोरोना काल में उसकी बेटी का इलाज वहीं बेहतर तरीके से हुआ था. लेकिन ताजा जांच में खुलासा हुआ है कि असल वजह अस्पताल मालिक से उसके निजी ताल्लुकात थे. पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की गहन जांच कर रही है.
डिप्टी सेक्रेटरी पद पर तैनात थे नवजोत सिंह रविवार दोपहर दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया. इस सड़क दुर्घटना में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर तैनात नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों बाइक से बंगला साहिब गुरुद्वारे दर्शन के लिए गए थे और लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए.
गगनप्रीत की कार में बच्चे भी थे मौजूद हादसे के वक्त गगनप्रीत की कार में उसके बच्चे भी मौजूद थे. सामने वाली सीट पर उसके पति के साथ छह साल की बेटी बैठी थी, जबकि चार साल का बेटा और मेड पीछे थे. पुलिस पूछताछ में गगनप्रीत ने बताया कि टक्कर के बाद उसने अपनी घायल बेटी को वहीं छोड़कर नवजोत और उनकी पत्नी को वैन में डालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की.
गगनप्रीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद उसने अपनी घायल बेटी को पीछे छोड़ते हुए नवजोत और उनकी पत्नी को तुरंत वैन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










