
हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज... UP के बांदा में मौसम का जानलेवा कहर
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा में मौसम के बदले मिजाज का असर लोगों पर पड़ रहा है. दिन में सूरज की तपिश और रात में ठंडक के मौसम में अस्पताल में डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. अस्पताल फुल हो गए हैं.
यूपी के बांदा में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को मुश्किल में डाल रहा है. एक ओर तापमान कभी 47 के पार पहुंच जाता है तो दूसरी ओर बीच-बीच में आसमान में बदली छा जाती है. दिन में सूरज की तपिश और रात में ठंडक के मौसम में अस्पताल में डायरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं.
छोटे-छोटे बच्चे भी बदलते मौसम के रोगों से बीमारी का शिकार हो रहे हैं. इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी भी दो गुनी हो गई है. जिला अस्पताल में इस समय 1700 मरीज हर रोज आ रहे हैं. जहां अस्पताल के बेड्स फूल हो गए हैं. मरीज स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मजबूर हैं. इन दिनों बदलते मौसम में वायरल फीवर के साथ डायरिया, लू से ग्रसित मरीजो की संख्या बढ़ी है.
इस मौसम में बच्चे से लगाकर बूढ़े तक... मौसमी बीमारियों से परेशान हैं. लू लगने के बाद डायरिया के साथ वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉक्टरों के चेम्बर्स में मरीज ही मरीज दिखाई दे रहे हैं. इन दिनों प्रतिदिन जिला अस्पताल में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती किए जा रहे हैं. 125 बेड के अस्पताल में इतने मरीज भर्ती हो रहे है कि मरीजों को बेड मिल पाना मुश्किल है. मरीज स्ट्रेचर और जमीन पर इलाज कराने को मजबूर हैं.
इस मामले में CMS डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि गर्मी के दिन हैं इसलिए मौसम भी बदल रहा है, जिससे वायरल के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. अस्पताल में एक साथ कई मरीज आ गए थे, जिससे असुविधा हुई, कई मरीज का बेंच पर इलाज हुआ, हमारे यहां बेड्स फुल हो गए थे, तुरंत खाली कराकर मरीजों को भर्ती कराया गया, हमारे यहां स्टाफ कमी है, आधे स्टाफ में जिला अस्पताल चल रहा है, मैं बेड्स बढ़ाने की प्रक्रिया कर रहा हूं.
वहीं CMS डॉ. एसएन मिश्र ने लोगों से अपील की है कि धूप से बचें, डायरिया होने पर उबला पानी पिये, बासी खाना न खाए और बाजार से मख्खियों के भिनकने वाली चीजें बिल्कुल न लें, ज्यादा दस्त होने पर ORS का घोल पिये और डॉक्टर से परामर्श लें. खासकर बच्चों को ये सलाह जरूरी है. इसका पालन जरूर करें.
जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. विनीत सचान ने बताया कि मौसम बदल रहा है, किसी दिन बारिश हो जाती है, किसी दिन गर्मी. इन दिनों बांदा का तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं. 25 से 30 बच्चों का इलाज प्रतिदिन किया जा रहा है. 1500 से लेकर 1700 की ओपीडी प्रतिदिन है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



