
हॉस्टल में डिनर करने के बाद 52 छात्र हुए बीमार, उल्टी-पेट दर्द के बाद सभी अस्पताल में भर्ती
AajTak
तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में सरकारी वेलफेयर हॉस्टल के 52 छात्र फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए. शुक्रवार रात भोजन के बाद छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है.
तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल में एक सरकारी वेलफेयर हॉस्टल में शुक्रवार रात भोजन करने के बाद 52 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने पर सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
खाना खाने के बाद बीमार पड़े छात्र
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना इतिक्याला मंडल के धर्मावरम गांव स्थित राज्य संचालित सामाजिक कल्याण छात्रावास में हुई. शुक्रवार रात हॉस्टल में छात्रों को रात के खाने में सांभर, चावल और गोभी की सब्जी परोसी गई थी. भोजन करने के कुछ घंटे बाद कई छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी.
52 छात्रों को पहुंचाया गया अस्पताल
जिला स्वास्थ्य अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी 52 छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों की हालत अब स्थिर है. शुरुआती इलाज के बाद 32 छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 20 छात्रों को निगरानी में रखा गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग की आशंका पर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने भोजन के नमूने एकत्र कर लैब जांच के लिए भेजे हैं ताकि यह पता चल सके कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण क्या था. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हॉस्टल में मेडिकल कैंप भी शुरू कर दिया है ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










