
हैवानियत... डेढ़ साल की बच्ची के साथ दादा ने किया रेप
AajTak
गाजियाबाद में रेप की सनसनीखेज और दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि यहां डेढ़ साल की बच्ची के साथ उसके दादा ने रेप किया. इस संबंध में युवक अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत पुलिस को दी. उसका दर्द सुनकर पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए.
यूपी के गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां डेढ़ साल की बच्ची के साथ उसके दादा (बाबा) ने रेप किया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मासूम को लेकर थाने पहुंचा पिता
घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके की है. यहां एक इलाके में रहने वाला युवक अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और बच्ची के 59 वर्षीय दादा पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी. इस पर पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना को लेकर एसीपी लोनी का बयान

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











