
हैदराबाद रिसेप्शन से विजय- रश्मिका का फर्स्ट लुक आया सामने, टिपिकल साउथ इंडियन लुक में खूबसूरत लगे दोनों
ABP News
Vijay Rashmika Hyderabad Reception Look: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई थी. जिसके बाद आज यानी 4 मार्च को दोनों का हैदराबाद में रिसेप्शन है. देखें उनका लुक.
साउथ के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले हफ्ते दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी करीबी लोगों की मौजूदगी में एक लग्जरी होटल में हुई. अब शादी के बाद हैदराबाद में रखा गया उनका रिसेप्शन भी खूब चर्चा में है. फैंस इस जोड़ी को प्यार से 'विरोश' कहते हैं और रिसेप्शन की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ आ गई.
रश्मिका का रिसेप्शन लुकअपने वेडिंग रिसेप्शन में नई दुल्हन लाल रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आईं, जिसके साथ काली और गोल्डन बॉर्डर ने उनके लुक को और शाही बना दिया. उन्होंने पारंपरिक अंदाज में भारी गोल्ड टेम्पल जूलरी पहनी थी. गले में लेयर्ड नेकलेस, चोकर, बड़े झुमके और कमर में कमरबंद सब कुछ उन्हें और खूबसूरत बना रहा था. मांग में सिंदूर ने रश्मिका के लुक को कम्प्लीट किया.
विजय का लुकवहीं विजय ने भी सादगी भरा और क्लासी टिपिकल साउथ इंडियन लुक चुना. उन्होंने सफेद पारंपरिक सिल्क आउटफिट, शॉर्ट कुर्ता और लुंगी पहना, जिसके साथ गले में लेयर्ड मेटैलिक चेन डाली. उनके हेयरस्टाइल ने उनके पर्सनैलिटी को और आकर्षक बना दिया.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












