
हैदराबाद: राहुल ने जेल में की NSUI नेताओं से मुलाकात, युवाओं को पार्टी से जुड़ने की अपील
AajTak
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तेलंगाना दौरे पर हैं. उन्होंने जेल में NSUI नेताओं से मुलाकात की.
तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. सभी पार्टियां अभी से चुनावी मोड में आ गई हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी भी राज्य के दौरे पर हैं. राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष वेंकट बालमूर और 18 अन्य नेताओं से मुलाकात की. वेंकट और अन्य को उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद राहुल ने हैदराबाद में युवाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और राज्य की गतिशीलता को बदलने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि सोनिया जी ने आपके साथ तेलंगाना का सपना देखा और आपको राज्य का दर्जा दिया. कांग्रेस को नुकसान हुआ, लेकिन सच्चाई के वास्ते लड़ने के लिए हम आपके साथ खड़े हैं.
आपस की बात मीडिया में करना सही नहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि हम RSS नहीं हैं, जहां एक व्यक्ति ही डिसीजन लेता है. परिवार में विवाद होता है, हमारे यहां भी है. हम सब की आवाज सुनना चाहते हैं, मगर मीडिया में नहीं. अगर कोई मीडिया में बात करता है तो वो कांग्रेस पार्टी को डैमेज कर रहा है वो हमें स्वीकार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि परिवार में मतभेद हो सकते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप मीडिया में जाकर अपनी बात रखें.
रैली में पांच लाख से अधिक लोग शामिल राहुल ने कहा, कांग्रेस पार्टी की आत्मा उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो अन्याय के खिलाफ निस्वार्थ लड़ाई लड़ रहे हैं. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को वारंगल में एक बड़ी रैली को संबोधित किया. कांगेस का दावा है कि इस रैली में पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए.
वारंगल में राहुल गांधी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि उनका टीआरएस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए, राहुल ने कहा कि टीआरएस प्रमुख केसीआर एक "राजा" थे, वे सीएम नहीं थे. क्योंकि वह लोगों की आवाज नहीं सुनते थे.
कांग्रेस नेता ने कहा, आज यह कहा जाता है कि तेलंगाना में एक मुख्यमंत्री है, लेकिन वह एक 'राजा' (राजा) है मुख्यमंत्री नहीं है, जो लोगों की नहीं बल्कि अपनी आवाज सुनता है. मुख्यमंत्री लोगों को सुनने के बाद निर्णय लेते हैं, लेकिन एक राजा का लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है और वह वही करता है जो वह सोचता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










