
हैदराबाद में 125 साल के विशाल कछुए की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात आई सामने
AajTak
इस कछुए को चिड़ियाघर के सबसे पुराने निवासियों में से एक माना जाता था. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक अन्य 95 वर्षीय कछुए के साथ वह चिड़ियाघर के उद्घाटन के बाद से मुख्य आकर्षणों में से एक था. इस कछुए को 1963 में शहर के पब्लिक गार्डन (बाग-ए-आम) से ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद इसे नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रखा गया था.
हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में करीब 125 वर्षीय विशाल गैलापागोस कछुए की उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार को मौत हो गई. चिड़ियाघर के अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गैलापागोस का विशाल नर कछुआ, जिसकी उम्र लगभग 125 वर्ष थी, बुढ़ापे की जटिलताओं के कारण मर गया. वह पिछले 10 दिनों से खाना नहीं खा रहा था. चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम पिछले 10 दिनों से उसका इलाज कर रही थी.
दरअसल, इस कछुए को चिड़ियाघर के सबसे पुराने निवासियों में से एक माना जाता था. विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक अन्य 95 वर्षीय कछुए के साथ वह चिड़ियाघर के उद्घाटन के बाद से मुख्य आकर्षणों में से एक था. इस कछुए को 1963 में शहर के पब्लिक गार्डन (बाग-ए-आम) से ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद इसे नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रखा गया था.
पोस्टमार्टम में ये बात आई सामने
अधिकारियों के मुताबिक कछुए का पोस्टमॉर्टम किया गया है और प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि कछुए के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई. आगे की जांच के लिए सैंपल वीबीआरआई और पशु चिकित्सा महाविद्यालय, राजेंद्रनगर भेजे गए हैं. क्यूरेटर और चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने कछुए की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
जब हाई स्कूल में था तब देखा था ये कछुआ: क्यूरेटर
चिड़ियाघर के क्यूरेटर ने बताया कि सुबह बहुत मुश्किल हुई जब हमें पता चला कि वह (कछुआ) मर चुका है. मैंने पहली बार इस कछुए को तब देखा था जब मैं हाई स्कूल में था और हैदराबाद की यात्रा के दौरान 1996 में चिड़ियाघर गया था. कछुआ पिछले 10 दिनों से खाना नहीं खा रहा था. उसे उसका पसंदीदा खाना भी खिलाने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ खा नहीं रहा था और अब उसकी मौत हो गई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










