
हैदराबाद में हिंदू युवक की हत्या पर बोले ओवैसी- मुझसे ही सवाल क्यों... क्या जहांगीरपुरी, खरगौन पर PM मोदी बोलेंगे?
AajTak
ओवैसी ने कहा कि भारत में मुस्लिमों को अपनी पॉलिटिकल लीडरशिप बनानी चाहिए. जब तक मुस्लिम अपने प्रतिनिधियों को नहीं चुनेंगे, नफरत का तूफान नहीं थमेगा.
हैदराबाद के सरूरनगर में हुई हत्या पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि हम इस घटना को कंडेम करते हैं. यहां लड़की ने पसंद से शादी की और कानून में इसकी इजाजत है. लेकिन क्या मोदी जहांगीरपुरी, सेंडवा, खरगोन पर बोलेंगे.
असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में मुस्लिमों को अपनी पॉलिटिकल लीडरशिप बनानी चाहिए. जब तक मुस्लिम अपने प्रतिनिधियों को नहीं चुनेंगे, नफरत का तूफान नहीं थमेगा. जो हमारे खून के प्यासे बने हैं, वो नहीं रुकेंगे. ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो हमसे हमारे अधिकार छीनना चाहते हैं. जिन पर आपने भरोसा किया वो नाकाम साबित हुए. भाजपा मुसलमान के खिलाफ जंग का ऐलान कर चुकी है. ओवैसी ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि आपने यूपी में वोट दिया नतीजा क्या हुआ, भाजपा जीत गई. अगर आप अपने नुमाइंदों को जिताते तो लड़ाई लड़ी जाती. आप हुकूमत को नहीं बदल सकते हैं ये बात आपको समझनी होगी. जिन्होंने हुकूमत बदलने की अपील की थी वो लोग आज कहां हैं? ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम देश के कोने-कोने में जाएगी. हम बिहार में पार्लियामेंट चुनाव लड़ेंगे.
सपा की ओर से नहीं आया बयान
यूपी में मुस्लिमों पर हुए अत्याचार पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया. कोई ऐसा दिन नहीं जहां मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाता हो. जहांगीरपुरी में मस्जिद के सामने का गेट तोड़ दिया गया, वहां कोई नजर नहीं आया.
बच्चे पैदा करने को लेकर सरकार को घेरा बच्चे पैदा करने को लेकर ओवैसी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी-आरएसएस के लोगों से कहता हूं कि आप भारत से नफरत कर रहे हैं, दो बच्चों का कानून देश का नुकसान है. अगर भारत में प्रजनन दर गिर गई तो मोदी और शाह क्या जवाब देंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










