
हैदराबाद में मेसी ने सीएम रेड्डी के साथ खेला फुटबॉल मैच, राहुल गांधी को गिफ्ट की जर्सी, VIDEO
AajTak
कोलकाता की अफरा-तफरी के बाद हैदराबाद में लियोनेल मेसी का GOAT टूर पूरी तरह सफल रहा. मेसी ने मैदान के कई चक्कर लगाए, प्रशंसकों से बातचीत की और भारत में मिले प्यार के लिए आभार जताया, जिससे यह शाम समर्थकों के लिए यादगार बन गई. इस दौरान उन्हें सीएम रेड्डी के साथ मैच खेलते भी देखा गया.
फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी के GOAT टूर का हैदराबाद चरण, कोलकाता में हुए अव्यवस्थित उद्घाटन कार्यक्रम से बिल्कुल उलट नजर आया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में मेसी ने खूब समय बिताया और फैन्स ने भी खूब लुत्फ उठाया. कोलकाता में जो कुछ हुआ था, उसे देखते हुए हैदराबाद कार्यक्रम से पहले उम्मीदें काफी सीमित थीं. लेकिन यहां सबकुछ व्यवस्थित नजर आया.
सीएम रेड्डी ने दागा गोल, राहुल गांधी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत रेवंत रेड्डी 9s और अपर्णा ऑल-स्टार्स के बीच एक मैत्री मैच से हुई, जिसने कार्यक्रम को हल्का-फुल्का और उत्सवपूर्ण माहौल दिया. किक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद स्टेडियम का शोर अचानक बढ़ गया, जिसने मेसी और उनके दल के आगमन का संकेत दे दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले से ही स्टेडियम में मौजूद थे, जबकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने खुद गोल दागते हुए अपनी टीम को 4–0 की बढ़त दिलाई.
मैच को बीच में रोककर लियोनेल मेसी, लुईस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल का स्वागत किया गया. जैसे ही ये तीनों मैदान में उतरे, दर्शकों की तालियों और जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी खुद यह सुनिश्चित करते दिखे कि मेसी के आसपास कोई अनावश्यक भीड़ न जुटे, जिससे स्टैंड्स में बैठे दर्शकों को बिना रुकावट उन्हें देखने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी को क्यों 22 मिनट में ही छोड़कर जाना पड़ा साल्ट स्टेडियम? ये रही असली वजह
मेसी और उनके साथी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री और मैदान पर मौजूद बच्चों के साथ हल्की-फुल्की किकअबाउट में हिस्सा लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










