
हैदराबाद में नाबालिग लड़की से शादी के बाद यौन शोषण के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
AajTak
हैदराबाद में अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार की वारदात सामने आई है. इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आरोपी को आईपीसी, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम-1989 के तहत केस दर्ज किया गया है.
हैदराबाद में अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार की वारदात सामने आई है. इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आरोपी को भारतीय दंड संहिता, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पीओए) अधिनियम-1989 के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी 15 वर्षीय पीड़िता को दो साल से जानता था. वो उसे नवंबर, 2024 में अपने साथ भगा ले गया था. वो पीड़िता को लेकर हैदराबाद, विशाखापत्तनम और यादाद्री में कई जगहों पर ले गया. इस दौरान उसने उससे शादी कर ली और लगातार हवस का शिकार बनाता रहा. पीड़िता के माता-पिता ने फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 7 मार्च को नाबालिग लड़की का पीछा करने, भागने, शादी करने और यौन शोषण करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया और उसे उसके परिवार से मिला दिया. पीड़िता और आरोपी की सहमती से शादी की बात सामने आ रही है, लेकिन वो गैर-कानूनी है.
बताते चलें कि पिछले साल जुलाई में हैदराबाद के लोथकुंटा इलाके में एक महिला के साथ टैक्सी चालक और उसके दो साथियों गैंगरेप किया था. यप्रल की रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अलवल पुलिस स्टेशन जा रही थी. उसने ऐप के जरिए ऑटोरिक्शा बुक किया. ये मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का था.
अपना बयान दर्ज कराने के बाद वो उसी ऑटोरिक्शा से घर के लिए वापस आ रही थी. इसी बीच ड्राइवर एक वाइन शॉप के पास रुका, जहां उसने दो लोगों को बैठाया जो शराब पी रहे थे. उन्होंने महिला को भी शराब पीने के लिए मजबूर किया. इसके बाद ऑटो अलवल के वेंकटराव लेन पर एक सुनसान इलाके में चला गया. वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर गैंगरेप किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










