
हैदराबाद में कल से भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, TRS-BJP का पोस्टर वार
AajTak
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोविड के बाद अब बुलाई गई है. हैदराबाद में होने वाली इस बैठक से 2023 में होने वाले तेलंगाना चुनाव के लिए भी संदेश जाएगा. बीजेपी तेलंगाना में टीआरएस की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाने का मौका देख रही है.
भारतीय जनता पार्टी की नजर अब दक्षिणी राज्य तेलंगाना पर है. इसीलिए बीजेपी अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हैदराबाद में कर रही है. बीजेपी ने 2 और 3 जुलाई को होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बैठक में देशभर से पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे. इससे पहले हैदराबाद में ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज ट्राइडेंट अस्पताल से इंदिरा अस्पताल तक रोड शो भी है.
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोविड के बाद अब बुलाई गई है. हैदराबाद में होने वाली इस बैठक से 2023 में होने वाले तेलंगाना चुनाव के लिए भी संदेश जाएगा. बीजेपी तेलंगाना में टीआरएस की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाने का मौका देख रही है.
बीजेपी के राज्यसभा सांसद और मीडिया सेल प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि तेलंगाना में बीजेपी का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. इसलिए यहां कमल खिलाने के लिए आगे का एजेंडा तैयार करेंगे. बता दें कि बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 17 में 4 सीटें मिली थी, जिसके बाद बीजेपी को इस दक्षिणी राज्य में मौका दिखाई दिया.
GHMC में BJP को मिली थी 48 सीटें
इसके बाद 2020 में हुए हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें मिली थी, जोकि टीआरएस (56) के बाद सबसे ज्यादा थी. इस दौरान टीआरएस के वोट आठ फीसदी कम हुए थे. वहीं बीजेपी ने अपने पिछले प्रदर्शन की तुलना में 25 फीसदी का उछाल देखा था. बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, तेलंगाना के शहरी इलाकों में पकड़ बनाने में महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 2 जुलाई को शाम 4 बजे शुरू होने और 3 जुलाई को शाम 5 बजे तक खत्म होने की उम्मीद है. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी अपना समापन भाषण देंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







