
हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध अरेस्ट, विस्फोटक भी बरामद
AajTak
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की इस संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इनमें से विजयनगरम से सिराज और हैदराबाद से समीर को अरेस्ट किया गया है. ये लोग कथित तौर पर हैदराबाद में डमी ब्लास्ट की योजना बना रहे थे.
तेलंगाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी आतंकी साजिश को असफल कर दिया है. हैदराबाद में बम विस्फोट की कोशिश को नाकाम किया गया है.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की इस संयुक्त कार्रवाई में आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इनमें से विजयनगरम से सिराज और हैदराबाद से समीर को अरेस्ट किया गया है. ये लोग कथित तौर पर हैदराबाद में डमी ब्लास्ट की योजना बना रहे थे.
इस योजना के तहत सिराज ने विजयनगरम में विस्फोटक सामग्री हासिल किए. दोनों को सऊदी अरब में आईएसआईएस के मॉड्यूल से निर्देश मिले थे, जो इन्हें हैदराबाद में हमलों के लिए गाइड कर रहे थे. दोनों को कस्टडी में ले लिया गया है. तेलंगाना काउंटर इंटेलिजेंस और आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में इन्हें अरेस्ट किया गया.
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर तलाशी ऑपरेशन शुरू किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










