
'हेलमेट कहां है...?', जब मां-बेटी ने पुलिस वालों का 1 Km तक किया पीछा, Video
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें दो पुलिसकर्मी बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं और इन्होंने हेलमेट नहीं लगाया है. दो मां-बेटी इनका काफी दूर तक पीछा करती हैं.
लाइसेंस न भूल जाएं, जल्दी-जल्दी में हेलमेट घर पर न रह जाए, कहीं प्रदूषण वाले पेपर एक्सपायर न हो जाएं... पुलिस के चालान से बचने के लिए आप भी इन सब बातों का ध्यान रखते होंगे. क्योंकि पुलिस जगह-जगह चेकिंग बूथ बनाकर लोगों का चालान जो काट रही है. दूसरी तरफ लोगों की शिकायत रहती है कि पुलिसकर्मी खुद यातायात के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं. तो उन पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जाता?
अब ऐसा ही एक वाक्या सोमवार की रात हुआ है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक पर सवार दिख रहे हैं. जबकि इनके पीछे स्कूटी पर मां-बेटी हैं और पुलिस वालों का वीडियो बना रही हैं. वो इनसे लगातार यातायात नियमों के बारे में सवाल कर रही हैं.
पूछा- 'हेलमेट कहां हैं?'
इन मां-बेटी ने पुलिस वालों से कहा कि क्या यातायात के नियमों का पालन केवल आम लोग की करें. बिना हेलमेट लगाए शर्म नहीं आ रही? ये जोर-जोर से चिल्लाते हुए पूछती हैं, 'कहां हैं हेलमेट तुम्हारे? अब शर्म नहीं आ रही?'
#गाजियाबाद बिना हेलमेट पहने पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक चला रहे, " वो भैया हेलमेट कहाँ है... बाइक सवार पुलिस कर्मी भागते नज़र आये.. pic.twitter.com/5nWE74vB6q
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सायरन बजाना शुरू कर दिया. उन्होंने मां-बेटी को कोई जवाब नहीं दिया. वीडियो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया. ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने करीब एक किलोमीटर तक पुलिसकर्मियों का पीछा किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










