
'हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाओ यार...हम उनके पट्ठे हैं', Post office के अफसरों से बोले MP के मंत्री विजय शाह
AajTak
MP सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाओ और फिर हमें बताना. हम उनके पट्ठे हैं. साथ ही यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस मोदी जी का असली बेटा है. बाकी सब काका-बाबा के हैं, इसलिए असली बेटे को ही सहयोग करें.
मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का विवादों से गहरा नाता है. अब उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस के उद्घाटन के दौरान मंच से कह दिया कि आपके यहां ब्याज दर ज्यादा होने के बावजूद दूसरी बैंकों की तुलना में इसलिए डिपॉजिट कम है, क्योंकि आप विज्ञापन नहीं करते. अभी हेमा मालिनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाओ तो डिपॉज़िट बढ़ जाएगा.
मंत्री यहीं नहीं रुके, आगे कहा कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाओ और फिर हमें बताना. हम उनके पट्ठे हैं. साथ ही यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस मोदी जी का असली बेटा है. बाकी सब काका-बाबा के हैं, इसलिए असली बेटे को ही सहयोग करें.
मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह खंडवा में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लोकार्पण करने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री ने माइक पर कहा, पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपोजिट पर एसबीआई से ज्यादा ब्याज देता है, लेकिन वह उसका प्रचार ठीक से नहीं कर पाता. तुम्हारा न कोई मॉडल है और न ही कोई ब्रांड एम्बेसडर. इसलिए कह रहा हूं कि हेमा मालिनी को ब्रांड एम्बेसडर बनाओ यार!
शाह यहीं नहीं रुके. बोले - मैंने हेमा मालिनी का नाम इसलिए लिया, क्योंकि वे भारतीय परम्परा, सभ्यता, संस्कृति की मूर्ति हैं. उन्होंने आज तक ऐसी फिल्म नहीं की जिसे देखकर आपको मुंह छिपाना पड़े. फिर भी उन्हें ब्रांड एम्बेसडर नहीं बना रहे पोस्ट ऑफिस वाले. हम उनके पट्ठे हैं. अगर वे प्रचार करेंगी तो सभी बैंकों से पैसा निकालकर पोस्ट ऑफिस में डाल देंगे..!
मंत्री शाह ने यह भी कहा कि पोस्ट ऑफिस मोदीजी का सगा बेटा है. को- ऑपरेटिव और दूसरे बैंक चाचा बाबा के हैं, इसलिए सगे बेटे को है महत्व मिलना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










