
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी ED के रडार पर आ चुके इन नेताओं के लिए खतरे की घंटी, अब अगला नंबर किसका?
AajTak
रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अगला खतरा तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर ही मंडराने लगा है. ऐसे नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है जो प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर पहले से ही हैं - और बिहार में तेजस्वी यादव ही नहीं, ये आंच आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी तक भी परोक्ष रूप से पहुंच रही है.
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद खतरे की घंटी सबसे तेज तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आस पास ही बज रही होगी. अगर हेमंत सोरेन से अरविंद केजरीवाल की तुलना करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खतरनाक सफर का अभी आधा हिस्सा ही पूरा किया है.
ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से पहले 10 नोटिस भेजे थे, और अरविंद केजरीवाल को अब तक 5 नोटिस मिल चुके हैं. गिरफ्तारी से बचने या उसका सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले मौके की तलाश में जैसे हेमंत सोरेन जुगाड़ में रहे होंगे, अरविंद केजरीवाल को वैसी तरकीबों की अब भी तलाश होगी.
अरविंद केजरीवाल कोई देश के अकेले मुख्यमंत्री नहीं हैं जो ईडी के जांच के रडार पर सबसे ऊपर चल रहे हैं, उनकी ही तरह तेलंगाना के नये नवेले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और आंध्र प्रदेश वाले जगनमोहन रेड्डी भी कतार में बने हुए हैं. जगनमोहन रेड्डी भी तभी तक खैर मना रहे हैं, जब तक वो केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी के साथ हर हाल में दोस्ती का हाथ बढ़ा कर चल रहे हैं.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तो अभी अभी घंटों पूछताछ हुई ही है. जांच के दायरे में तो एनसीपी नेता शरद पवार भी हैं, और आंच तो बीएसपी नेता मायावती तक भी पहुंच ही रही है - देखना है कब किसकी बारी आती है!
अगला नंबर केजरीवाल का ही है
JMM नेता हेमंत सोरेन के बाद अगला नंबर तो AAP नेता अरविंद केजरीवाल का ही लगता है, लेकिन उसके बाद कौन चपेट में आ रहा है देखना अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है - दिल्ली की शीतलहर से निबटने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर चुनावी मौसम का कितना असर होता है, और वे क्या एक्शन लेते हैं ये तो जांच एजेंसी के रडार पर आ चुके नेताओं की किस्मत और राजनीतिक समीकरणों पर ही निर्भर करता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










